Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»न्यूजीलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास
    खेल

    न्यूजीलैंड को हराकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

    By June 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 वर्ल्ड कप के 14वें मैच में न्यूजीलैंड और अफगान‍िस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। अफगान‍िस्तान ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह से शिकस्त देते हुए वर्ल्ड कप में एक और बड़ा उलटफेर किया। मैच में अफगान‍िस्तान ने 84 रनों से जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया। यह पहली बार है जब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को मात दी है।

    टॉस जीतकर केन विलियमसन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। अफगान‍िस्तान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 का स्कोर खड़ा किया। गुरबाज ने शानदार 80 रन की पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 75 रन पर ही सिमट गई। राशिद खान और फजलहक फारूकी ने चार-चार विकेट लिए। नबी को दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाए। अफगानिस्तान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

    न्यूजीलैंड के खिलाफ दर्ज की पहली जीत

    अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली बार हराया है। वहीं, यह टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार भी है। वहीं, न्यूजीलैंड पर अफगान‍िस्तान की टी20 क्रिकेट इत‍िहास में यह पहली जीत है। इस टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले युगांडा को धूल चटाई थी।

    इस हार से न्यूजीलैंड के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। टीम को सुपर-8 में जगह बनाने के लिए बड़े अंतर से मैच जीतना होगा। क्योंकि इस करारी शिकस्त के चलते न्यूजीलैंड का नेट रन रेट बहुत कम हो गया है।

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर अंचल के गांव-गांव के विकास कार्यों से आ रहा सकारात्मक बदलाव: वनमंत्री केदार कश्यप….

    October 5, 2025

    मछली पालन आय का उत्तम साधन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मछली पालन और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उठाए कदम….

    October 5, 2025

    सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 5, 2025

    वैज्ञानिक पद्धति और नवाचारी खनन के माध्यम से विकास और पारदर्शिता की नई कहानी लिख रहा है छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 5, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.