Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी
    खेल

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    News DeskBy News DeskFebruary 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चैंपियंस ट्रॉफी के आगाज में अब बस कुछ दिन रह गए हैं. उससे पहले श्रीलंका के स्टार खिलाड़ी दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान कर दिया है. ऐसी खबर है कि करुणारत्ने ने श्रीलंका टीम मैनेजमेंट को अपने फैसले के बारे में बता दिया है. उन्होंने टीम मैनेजमेंट को बताया है कि गॉल में 6 फरवरी से खेला जाने वाला टेस्ट मैच उनके इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला होगा. हालांकि, श्रीलंका की टीम क्वालिफाई नहीं करने के चलते चैंपियंस ट्रॉफी में खेलती नहीं दिखेगी.

    गॉल टेस्ट में 150वां इंटरनेशनल मैच
    रिपोर्ट के मुताबिक दिमुथ करुणारत्ने ने अपने संन्यास की जानकारी दे दी है. बड़ी बात ये है कि जिस मैच को खेलकर दिमुथ ने संन्यास लेने का मन बनाया है, उसे खेलने के बाद वो एक उपलब्धि भी अपने नाम कर लेंगे. दरअसल, गॉल में 6 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाने वाला अगला टेस्ट उनके इंटरनेशनल करियर का 150वां मैच होगा. इतना ही नहीं वो 100 टेस्ट खेलने वाले श्रीलंकाई क्रिकेटर भी बन जाएगे.

    149 इंटरनेशनल मैचों में 8500 रन, 17 शतक
    दिमुथ करुणारत्ने ने अपने करियर में अब तक 149 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8500 से ज्यादा रन 17 शतक के साथ बनाए हैं. उन्होंने 99 टेस्ट जबकि 50 वनडे खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में 16 शतकों के साथ करुणारत्ने ने 7172 रन 39.40 की औसत से बनाए हैं. उनके नाम वनडे में एक शतक दर्ज हैं.

    जहां खेला पहला टेस्ट वहीं आखिरी
    बाएं हाथ के बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मुकाबले से हुई थी. उन्होंने अपना पहला वनडे मैनचेस्टर में खेला था, जबकि आखिरी वनडे भारत के खिलाफ वानखेड़े मैदान पर खेला. 2012 में न्यूजीलैंड के खिलाफ गॉल से ही उनका टेस्ट करियर शुरू हुआ था. अब उसी गॉल के मैदान पर वो अपने करियर को हमेशा के लिए अलविदा कहेंगे.

    आखिरी मैच होगा यादगार
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज की बात करें तो दिमुथ करुणारत्ने ने पहले मैच में कुछ खास नहीं किया था. सीरीज के पहले टेस्ट की दो पारियों में वो बस 7 रन ही बना सके थे. उम्मीद है कि अपने करियर के आखिरी मैच, 150वें इंटरनेशनल मैच और अपने 100वें टेस्ट मैच को वो यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत….

    February 22, 2026

    मंत्री केदार कश्यप ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा….

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.