Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»टी20 विश्व कप 2024 के तहत ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच होगा मुकाबला
    खेल

    टी20 विश्व कप 2024 के तहत ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच होगा मुकाबला

    By June 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टी20 विश्व कप 2024 के तहत ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच होगा मुकाबला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 विश्व कप 2024 के तहत गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में मिचेल मार्श की टीम ने ओमान को 39 रनों से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। जवाब में ओमान 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी। इस मैच में डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक लगाए।ओमान के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने जलवा बिखेरा। उन्होंने पहले बल्ले से धमाल बचाया, बाद में गेंद से विरोधी टीम के बल्लेबाजी क्रम की बखिया उधेड़ी। इस मैच में स्टार खिलाड़ी ने 67 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके बल्ले से दो चौके और छह छक्के निकले। वहीं, स्टोइनिस ने तीन विकेट भी हासिल किए। इसी के साथ वह विश्व कप मैच में 50+ स्कोर और  तीन विकेट चटकाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए।

    उनसे पहले यह कारनामा ड्वेन ब्रावो ने 2009 में भारत के खिलाफ किया था। उन्होंने 66 रनों की नाबाद पारी खेली थी और चार विकेट चटकाए थे।लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम नौ विकेट पर 125 रन बना सकी। इस मैच में उनकी शुरुआत झटके के साथ हुई थी। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने प्रतीक अठावले को एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें ओवर में नाथन एलिस ने कश्यप एलिस को आउट किया जो सिर्फ सात रन बना सके। इस मैच में ओमान का बल्लेबाजी क्रम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अयान खान के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने 36 रन बनाए। हालांकि, 16वें ओवर में जम्पा ने उन्हें अपना शिकार बनाया।

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगी बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय बोले- आपकी सफलता ही हमारी सबसे बड़ी खुशी…

    August 25, 2026

    महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 24, 2026

    दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सेवती और अंजू बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा से आसान हुआ सफर और बढ़ी कमाई, हर महीने हो रहा 10 से 12 हजार रुपए का शुद्ध लाभ….

    August 24, 2026

    बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार….

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.