Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»दिनेश कार्तिक ने SA20 में बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, पार्ल रॉयल्स की लगातार छठी जीत
    खेल

    दिनेश कार्तिक ने SA20 में बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, पार्ल रॉयल्स की लगातार छठी जीत

    News DeskBy News DeskJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिनेश कार्तिक ने SA20 में बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर, पार्ल रॉयल्स की लगातार छठी जीत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Dinesh Karthik: दिनेश कार्तिक ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास जरूर ले लिया है मगर उनके बल्ले का जोर अब भी दिख रहा है. भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज इन दिनों साउथ अफ्रीका की T20 लीग में खेल रहे हैं. जहां उन्होंने अपनी अब तक की सबसे बड़ी पारी खेली है. 5वें नंबर पर उतरकर खेली कार्तिक की इस पारी के दौरान लीग में पहली बार उनके बल्ले से छक्के बरसते दिखे. कार्तिक की पारी उनकी टीम पार्ल रॉयल्स के लिए उपयोगी रही, जिसने लीग के मौजूदा सीजन में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज की.

    SA20 में दर्ज की लगातार छठी जीत
    13 जनवरी को मुंबई इंडियंस केप टाउन से हारने के बाद पार्ल रॉयल्स ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उसके बाद खेले उसने सभी 6 मुकाबले बैक टू बैक जीते हैं, जिसका नतीजा ये है कि अब ये टीम SA20 के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. पार्ल रॉयल्स के विजय रथ के पहिए के नीचे आने वाली सबसे लेटेस्ट टीम दुबई सुपर जायंट्स है. 27 जनवरी को खेले इस मुकाबले में पार्ल रॉयल्स ने दुबई सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया. ये लीग में इस टीम की लगातार छठी जीत जरूर है मगर ओवरऑल 8 मैचों में 7वीं जीत है.

    144 रन का लक्ष्य 1 गेंद पहले चेज
    मुकाबले में पहले खेलते हुए दुबई सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 143 रन बनाए थे. जवाब में पार्ल रॉयल्स ने 144 रन के लक्ष्य को 1 गेंद पहले ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पार्ल रॉयल्स की ओर से इसमें 3 बल्लेबाजों की भूमिका अहम रही, जिनमें दिनेश कार्तिक के अलावा लुहान प्रिटोरियस और रूबिन हरमन का नाम शामिल है. प्रिटोरियस ने जहां 43 रन बनाए वहीं हरमन ने 51 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली.

    कार्तिक ने खेली अपनी सबसे बड़ी पारी
    अब सवाल है कि दिनेश कार्तिक ने क्या किया? तो उन्होंने SA20 में अपनी सबसे बड़ी पारी की स्क्रिप्ट लिखी. 140 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने 15 गेंदों में 21 बनाए, जो कि लीग में उनका सबसे बड़ा स्कोर है. कार्तिक की इस पारी में 2 छक्के शामिल रहे, जबकि चौके उन्होंने एक भी नहीं जमाए. ये SA20 में कार्तिक का दूसरा डबल डिजीट स्कोर है. इससे पहले उनका बेस्ट स्कोर 10 रन का था.

    ऐसा रहा कार्तिक का प्रदर्शन
    दुबई सुपर जायंट्स के खिलाफ बनाए 21 रनों के साथ SA20 में अब तक खेले 8 मैचों की 5 पारियों में दिनेश कार्तिक के 44 रन हो गए हैं. 118 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बनाए इन रनों के दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए हैं.

    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी…..

    May 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात…

    May 26, 2026

    स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिली नई मजबूती- नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र में आधुनिक ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण: राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि….

    May 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    May 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.