Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान, टेंबा बावुमा होंगे कप्तान
    खेल

    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान, टेंबा बावुमा होंगे कप्तान

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम का ऐलान, टेंबा बावुमा होंगे कप्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है और इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टेंबा बावुमा टीम के कप्तान हैं और बड़ी खबर ये है कि दो बड़े मैच विनर खिलाड़ी लंबे समय के बाद टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं. टीम में लुंगी एन्गिडी और एनरिक नॉर्खिया की वापसी हुई है. ये दोनों ही खिलाड़ी चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे लेकिन अब नॉर्खिया और लुंगी दोनों ही फिट हैं. साउथ अफ्रीका की टीम बेहद ताकतवर दिखाई दे रही है क्योंकि इस टीम में ऑलराउंडर्स की भरमार है. इस टीम का मिडिल ऑर्डर काफी ज्यादा पैक नजर आ रहा है.

    27 साल पहले चैंपियन बना था साउथ अफ्रीका
    साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 27 साल पहले अपने नाम किया था. 1998 में ये टूर्नामेंट पहली बार शुरू हुआ था और साउथ अफ्रीका इसी में विजेता बना था. इस टूर्नामेंट का आयोजन बांग्लादेश में हुआ था और साउथ अफ्रीका ने फाइनल में वेस्टइंडीज को मात दी थी. उस मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम 245 रन बना पाई थी और साउथ अफ्रीका ने 47 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया था. साउथ अफ्रीका ने चैंपियंस ट्रॉफी के साउथ अफ्रीका ने इस खिताब को जीतने के बाद चार बार चैंपियन बनने का मौका गंवाया. ये टीम सेमीफाइनल में चार बार हारी है. अब साउथ अफ्रीकी फैंस को उम्मीद रहेगी कि ये टीम खिताब का सूखा खत्म करे.

    चैंपियंस ट्रॉफी के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
    टेंबा बावुमा, टोनी डी जॉर्जी, रासी वैन डर दुसां, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वियान मूल्डर, मार्को यानसन, कागिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एन्गिडी, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रेयान रिकल्टन, एनरिक नॉर्खिया.

    चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका का शेड्यूल
    चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका लीग राउंड में तीन मुकाबले खेलेगी. उसके दो मैच कराची और एक मुकाबला रावलपिंडी में होगा. साउथ अफ्रीका का ग्रुप बेहद ही मुश्किल है, क्योंकि इसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम भी है.

    साउथ अफ्रीका का पहला मैच 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा.
    ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 25 फरवरी को मैच होगा.
    साउथ अफ्रीका की टक्कर इंग्लैंड से 1 मार्च को होगी.

    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026

    प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री के संकल्प से बस्तर में बदलाव की नई इबारत लिखी जा रही है: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.