Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»विनोद कांबली की तबीयत में सुधार, वायरल वीडियो में ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाचते दिखे
    खेल

    विनोद कांबली की तबीयत में सुधार, वायरल वीडियो में ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाचते दिखे

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विनोद कांबली की तबीयत में सुधार, वायरल वीडियो में ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाचते दिखे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Vinod Kambli: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की तबीयत पर अपडेट सामने आया हैं। विनोद कांबली का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह हॉस्पिटल में वार्ड में नर्स स्टाफ के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 21 दिसंबर को विनोद कांबली की अचानक तबीयत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर स्थिति में ठाणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कांबली का अब अस्पताल में फ्री में इलाज चल रहा है।

    विनोद कांबली अस्पताल में डांस करते हुए आए नजर

    दरअसल 52 साल के पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली की मेडिकल टेस्ट रिपोर्ट के बाद अब पता चला था कि विनोद कांबली को 'दिमाग में थक्का जमने' की शिकायत है। डॉक्टर ने कई मेडिकल टेस्ट के बाद इसकी जानकारी दी थी। कांबली की तबीयत में अभी सुधार हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘चक दे इंडिया’ गाने पर नाच रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक क्रिकेट शॉट भी लगाया। उनके साथ एक महिला भी नजर आई।

    विनोद कांबली ने 7 दिन पहले अस्पताल में गाया था गाना

    इससे पहले 24 दिसंबर को विनोद कांबली ने अस्पताल के बैड पर लेटे हुए गाना गाया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि वे अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। कांबली ने हॉस्पिटल के बेड पर 'वी आर द चैंपियन…वी विल बैक' गाना गाया था। उन्होंने लोगों को शराब का सेवन न करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि शराब नहीं पीनी चाहिए, क्योंकि वह परिवार वालों को पसंद नहीं आएगी।

    ऐसा रहा विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

    अगर बात करें विनोद कांबली के क्रिकेट करियर की तो बता दें कि उन्होंने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच खेलते हुए 1084 रन बनाए। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 227 का रहा। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 3 अर्धशतक जड़े। वहीं, विनोद कांबली ने 104 वनडे मैच खेलते हुए 2477 रन बनाए। इस दौरान उनके नाम 2 शतक रहे और 14 अर्धशतक।

    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.