Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»विजय हजारे ट्रॉफी में 17 साल के आयुष म्हात्रे का शतक, वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाया जलवा
    खेल

    विजय हजारे ट्रॉफी में 17 साल के आयुष म्हात्रे का शतक, वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाया जलवा

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विजय हजारे ट्रॉफी में 17 साल के आयुष म्हात्रे का शतक, वैभव सूर्यवंशी के साथ दिखाया जलवा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Vijay Hazare Trophy: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी के विस्फोटक अंदाज और मिजाज से तो आप वाकिफ ही होंगे. लेकिन, उनके जो साथी हैं वो भी कुछ कम नहीं है. उम्र में वैभव से 5 साल बड़े हैं. मगर सीनियर खिलाड़ियों की गैर-मौजूदगी में अपनी धाक 17 साल के आयुष म्हात्रे ने ऐसे जमाई है कि पूछिए मत. उन्होंने मुंबई के लिए अपने बल्ले से रनों की बारिश की है. नागालैंड के के गेंदबाजों का धागा खोल उनका बैंड ऐसे बजाया कि नजारा देखने लायक रहा. और, ये सब दिखा है विजय हजारे ट्रॉफी की पिच पर.

    आयुष म्हात्रे ने नागालैंड के बल्लेबाजों का खोला धागा
    31 दिसंबर को विजय हजारे की पिच पर मुंबई का मुकाबला नागालैंड से है. मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए पारी की शुरुआत 17 साल के आयुष म्हात्रे और अंगकृष रघुवंशी ने की. दोनों बल्लेबाजों ने ओपनिंग जोड़ी के तौर पर रनों की बरसात कर दी. इस तरह खेले की पहले विकेट के लिए ही 156 रन स्कोर बोर्ड पर ठोक दिए. अंगकृष आउट हो गए मगर आयुष म्हात्रे अब भी क्रीज पर खड़े थे. और, ये नागालैंड के लिहाज से ज्यादा बुरी खबर थी. नागालैंड के लिए आयुष म्हात्रे का विकेट पर जमे रहना बुरी खबर के जैसे क्यों था, जल्दी ही देखने को भी मिला.

    आयुष म्हात्रे का तफानी शतक और मुंबई का दूसरा बड़ा स्कोर
    आयुष म्हात्रे ने नागालैंड के खिलाफ 117 गेंदों का सामना करते हुए 181 रन बनाए. यानी वो अपने दोहरे शतक से बस 19 रन दूर रहे. 154 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी इस पारी में 11 छक्के और 15 चौके शामिल रहे. 17 साल के बल्लेबाज के लिस्ट ए करियर का ये पहला शतक है. आयुष के बल्ले से निकले इस शतक की बदौलत मुंबई ने नागालैंड के खिलाफ 50 ओवर में 7 विकेट पर 403 रन बनाए. ये लिस्ट ए क्रिकेट में मुंबई की टीम का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है.

    वैभव सूर्यवंशी के साथी हैं आयुष म्हात्रे
    17 साल के आयुष म्हात्रे वही बल्लेबाज हैं, जो हाल ही में खत्म हुए अंडर 19 एशिया कप में वैभव सूर्यवंशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत के विरोधियों पर टूट रहे थे. जापान के खिलाफ वनडे मैच तो उन्होंने वैभव के साथ मिलकर सिर्फ 16 ओवर में ही खत्म कर दिया था. बल्लेबाजी में अपने उसी तेज और तेवर को आयुष म्हात्रे ने मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिखाया है.

    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार….

    March 27, 2026

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (तीसरा दिन) कर्नाटक का दबदबा कायम…..

    March 27, 2026

    उद्योग मंत्री ने कोलमैन की प्रतिमा का किया अनावरण, मिनी गार्डन का लोकार्पण, सड़क डिवाईडर प्लांटेशन जनसेवा में हुआ समर्पित, कोरबा में शहर सौदंर्यीकरण को मिल रहा नित नया आयाम…..

    March 27, 2026

    गोवा के मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर ने देखी छत्तीसगढ़ की जनजातीय गौरव की झलक, नवा रायपुर स्थित डिजिटल संग्रहालय का किया भ्रमण….

    March 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.