Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»टेस्ट क्रिकेट में इस साल का बेस्ट गेंदबाज कौन?, कितनी भारतीय गेंदबाजों ने बनाई अपनी जगह
    खेल

    टेस्ट क्रिकेट में इस साल का बेस्ट गेंदबाज कौन?, कितनी भारतीय गेंदबाजों ने बनाई अपनी जगह

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टेस्ट क्रिकेट में इस साल का बेस्ट गेंदबाज कौन?, कितनी भारतीय गेंदबाजों ने बनाई अपनी जगह
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Top 5 Test bowlers: साल 2024 में टेस्ट टीमों ने अपना काम पूरा कर लिया। अब टेस्ट क्रिकेट अगले साल ही खेला जाएगा। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में इस साल का अंतिम टेस्ट खेला गया। टेस्ट क्रिकेट में इस साल बल्लेबाजों का जमकर बोलबाला देखने को मिला है। दूसरी तरफ गेंदबाजों ने भी अपना बेस्ट देने का प्रयास किया है। गेंदबाजी में कुछ गेंदबाजों ने अपना जलवा दिखाया है। उनमें भारत के भी प्लेयर्स शामिल हैं। टॉप 5 गेंदबाजों की बात की जाए, तो इंग्लैंड और भारत ने बाजी मारी है। दोनों के गेंदबाज छाए रहे हैं।

    जसप्रीत बुमराह: इस वर्ष बुमराह का कहर देखने को मिला है। उन्होंने सबसे ज्यादा 71 विकेट झटके हैं। बुमराह ने 13 मैचों में यह काम किया है। पांच बार उन्होंने पारी में 5 विकेट हॉल प्राप्त किया है। सबसे अहम बात उनका औसत है। उन्होंने 15 से कम के औसत से ये विकेट झटके हैं।

    गस एटकिंसन: दूसरे नम्बर पर इंग्लैंड के इस गेंदबाज का नाम आता है। अपने डेब्यू के बाद एटकिंसन ने प्रभावशाली गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। इस साल खेले गए 11 मुकाबलों में उन्होंने कुल 52 विकेट अपने नाम किये हैं।

    शोएब बशीर: लिस्ट में एक और इंग्लिश प्लेयर्स का नाम शामिल है। बशीर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। बशीर ने इस वर्ष खेले गए 15 टेस्ट मुकाबलों में 49 विकेट अपने नाम किये हैं। तीन बार उन्होंने 5 विकेट हॉल प्राप्त किये हैं। उनका औसत 40 से ज्यादा का है।

    मैट हेनरी: नम्बर चार पर न्यूजीलैंड से आने वाले हेनरी का नाम है। हेनरी ने ज्यादा मैच नहीं खेले लेकिन टॉप पांच में नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने कुल 9 मैच खेलकर 48 विकेट अपने नाम किये हैं। तीन बार उन्होंने पारी में 5 विकेट अपने नाम किये हैं।

    रविन्द्र जडेजा: बुमराह के बाद टॉप पांच की लिस्ट में दूसरे भारतीय का नाम रविन्द्र जडेजा का है। उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में 12 मुकाबले खेलकर 48 विकेट अपने नाम किये हैं। जडेजा ने तीन बार पारी में 5 विकेट हॉल झटके हैं। एक बार मैच में दस विकेट का कारनामा किया है। टॉप गेंदबाजों में रिटायर हो चुके अश्विन सातवें नम्बर पर हैं। उन्होंने 11 मैचों में 47 विकेट झटके।

    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आईसीएआर-एनआईबीएसएम द्वारा ‘पोषण वाटिका’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, 62 किसान हुए लाभान्वित, जिनमें 10 महिला किसान भी शामिल…..

    August 25, 2026

    मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया

    August 25, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट…

    August 25, 2026

    ‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

    August 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.