Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»दिल्ली कैपिटल्स के कोच पद से रिकी पोंटिंग का इस्तीफा
    खेल

    दिल्ली कैपिटल्स के कोच पद से रिकी पोंटिंग का इस्तीफा

    By September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली कैपिटल्स के कोच पद से रिकी पोंटिंग का इस्तीफा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने 2018 से 2024 तक सात सीजन के कार्यकाल के बाद दिल्ली कैपिटल्स से अलग होने के बाद आईपीएल में अपने अगले संगठन को तय करने में ज्यादा समय नहीं लगाया। पोंटिंग ने पंजाब किंग्स के साथ चार साल का कॉन्ट्रेक्ट किया है, जो फ्रेंचाइजी के इतिहास में सबसे लंबा है, क्योंकि पंजाब किंग्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व मुख्य कोच से पहले 10 कोच काम कर चुके हैं। बता दें कि पोंटिंग बतौर कोच वाशिंगटन फ्रीडम के साथ मेजर लीग क्रिकेट जीतकर आ रहे हैं। वहीं आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन किए जाने हैं इसलिए यह उनके लिए अच्छा रहेगा और यह उन्हें नए सिरे से शुरुआत करने का मौका देगा।

    पोंटिंग ने कही ये बात
    पोंटिंग ने माना कि कैपिटल्स से अलग होने के बाद उन्हें प्रोजेक्ट पंजाब ने काफी आकर्षित किया, क्योंकि उन्हें कुछ और ऑफर मिले थे। उन्होंने ईएसपीएन क्रिकइंफो कहा कि हां, मैं कुछ टीमों से बात कर रहा था, लेकिन यह प्रोजेक्ट पंजाब था जिसने मुझे आकर्षित किया। यह एक ऐसी टीम है जिसे लंबे समय से बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली है, एक ऐसी टीम जिसने कोच बहुत बदले हैं, इसलिए मैंने इसे एक चुनौती के रूप में देखा।

    पंजाब किंग्स को क्यों चुना
    पोंटिंग ने कहा कि वह पिछले सीजन में पंजाब की टीम के कुछ युवा खिलाड़ियों से प्रभावित थे और किंग्स के साथ चार सीजन के करार के साथ उन्हें खिताब जीतने की उम्मीद है, जो वह कैपिटल्स के साथ सात साल में नहीं कर सके। जाहिर है कि यही एक कारण था कि उन्हें कोच के रूप में बरकरार नहीं रखा गया क्योंकि कैपिटल्स सात में से तीन सीजन में प्लेऑफ में पहुंची थी जिसमें 2020 में फाइनल भी शामिल है, लेकिन पोंटिंग ने खुलासा किया कि यह एकमात्र कारण नहीं था।

    टी20 लीग के बदलते ट्रेंड का असर
    पोंटिंग ने कहा कि इस साल मैंने एक बात पर गौर किया है कि बहुत सी आईपीएल फ्रैंचाइजी, क्योंकि अब उनके पास ज्यादातर टी20 लीग में बहुत सी टीमें हैं, वे लगभग पुराने कोचिंग स्टाफ रखना चाहती हैं, यही एक ऐसी चीज थी जिसकी वजह से मैं डीसी के साथ परेशानी में पड़ गया। वे ज्यादा समय चाहते थे और साल के ज्यादातर समय के लिए मैदान पर भारत से आए कोच को रखना चाहते थे। मैं इसके लिए प्रतिबद्ध नहीं हो सका। ऐसा लगता है कि बहुत सी टीमें इसी तरह आगे बढ़ रही हैं और यह बिल्कुल सही है।

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी….

    June 23, 2026

    साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू….

    June 23, 2026

    राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: डिजिटल गवर्नेंस को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने पर जोर, देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव…..

    June 23, 2026

    सेवा सेतु – अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.