Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»“Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स”
    खेल

    “Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स”

    By September 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “Ishant Sharma Birthday: कोहली के करीबी दोस्त और पोंटिंग के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन के चलते सुर्खियों में; बर्थडे पर जानिए 5 बड़े रिकॉर्ड्स”
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Ishant Sharma Birthday: भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज (2 सितंबर) को 36 साल के हो गए हैं। इशांत शर्मा ने 2007-08 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के टेस्ट श्रृंखला के दौरान क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने भारत की ओर से 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं और रेड-बॉल क्रिकेट में एक प्रमुख तेज गेंदबाज के रूप में खुद की पहचान बनाई। इसके अलावा, उन्होंने सीमित ओवरों के क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया और 2013 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीत में योगदान दिया था। 2020 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आखिरी बार इशांत ने नंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में खेलते नजर आए थे। उसके बाद से वो भारचीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उनके टीम से बाहर होने की प्रमुख वजह उनकी फॉर्म है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब वह अपनी घातक गेंदबाजी से रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गजों को अपनी उंगली पर नचाते थे।

    इशांत शर्मा के बारे में दिलचस्प बातें (Ishant Sharma Interesting Facts)

    इशांत शर्मा दुनिया के सबसे लंबे क्रिकेटरों में से एक हैं, जिनकी हाइट 6 फीट 4 इंच है।
    इशांत ने सिर्फ 14 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
    आईपीएल के पहले संस्करण के दौरान इशांत सबसे महंगे गेंदबाज बने थे, जब उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने साथ 3.8 करोड़ रुपये में शामिल किया था।
    इशांत शर्मा और विराट कोहली ने एक ही मैच में U-19 वनडे और टेस्ट क्रिकेट डेब्यू किया था। दोनों ने फर्स्ट-क्लास और रणजी ट्रॉफी डेब्यू भी एक ही मैच में किया।
    2011-12 के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न टेस्ट के बॉक्सिंग डे पर इशांत ने अपनी सबसे तेज गेंद फेंकी थी, जिसकी गति 152.2 किमी/घंटा थी।
    इशांत शर्मा, कपिल देव के अलावा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक विदेशी टेस्ट मैच में 4 बार छह से ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है।
    यह भी पढ़ें: DPL T20: टी20 लीग में फॉर्म में लौटने को बेताब हैं Ishant Sharma, कहा- बस थोड़ी सी तैयारी और मैं तैयार

    Ishant Sharma की टॉप बॉलिंग परफॉर्मेंस (Ishant Sharma Bowling Records)

    1. भारत बनाम इंग्लैंड 2014, दूसरे टेस्ट – कुल 7 विकेट
    10 साल पहले भारत बनाम इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने घातक गेंदबाजी कर इंग्लिश बैटर्स की धज्जियां उड़ा दी थी। इंग्लैंड की दूसरी पारी में आक्रामक गेंदबाजी करते हुए इशांत ने 7 विकेट झटके। भारत ने उस मैच को 95 रन से जीतकर सीरीज में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई।

    2. भारत बनाम न्यूजीलैंड 2014, दूसरा टेस्ट- कुल 6 विकेट
    भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 2014 की द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में इशांत शर्मा ने न्यूजीलैंड के बैटर्स को खूब परेशान किया था। उस मैच में इशांत ने कीवी टीम के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया, जिसमें पीटर फुल्टन, हैमिश रदरफोर्ड और टॉम लैथम शामिल थे। उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी को 6 विकेट लेकर ध्वस्त किया था।

    3. भारत बनाम वेस्टइंडीज 2011, दूसरा टेस्ट- 10 विकेट
    भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 2011 में ब्रिजटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में इशांत शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था। इस मैच में इशांत ने पहली पारी में छह विकेट झटके थे। दूसरी पारी में उन्होंने चार और विकेट लेकर कुल 10 विकेट का आंकड़ा पूरा किया।

    इसके अलावा इशांत ने साल 2011 आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 5 विकेट चटकाए थे। वहीं, आईपीएल 2023 में उन्होंने केकेआर के खिलाफ दो विकेट झटके।

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..

    June 25, 2026

    हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

    June 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.