Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»विश्व नंबर-74 जैंडस्कल्प ने कार्लोस अल्काराज को हराया
    खेल

    विश्व नंबर-74 जैंडस्कल्प ने कार्लोस अल्काराज को हराया

    By August 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विश्व नंबर-74 जैंडस्कल्प ने कार्लोस अल्काराज को हराया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विश्व नंबर तीन स्पेन के कार्लोस अल्काराज यूएस ओपन के पुरुष एकल के दूसरे राउंड में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें गुरुवार रात आर्थर ऐश स्टेडियम के सेंटर कोर्ट पर स्तब्ध कर देने वाले मैच में विश्व रैंकिंग में 74वें स्थान पर काबिज बोटिक वान डी जैंडस्कल्प ने दो घंटे 19 मिनट तक चले मुकाबले में 6-1, 7-5, 6-4 से हरा दिया।

    अल्काराज अब तक तीन अलग-अलग ग्रैंडस्लैम चार बार जीत चुके हैं। इनमें दो बार विंबलडन (2023, 2024), एक फ्रेंच ओपन (2024) और एक यूएस ओपन (2022) शामिल हैं। यानी वह कुल मिलाकर चार ग्रैंडस्लैम जीत चुके हैं। इसके अलावा पेरिस ओलंपिक में उन्होंने रजत पदक भी जीता था। अल्काराज यूएस ओपन को जीतने के लिए पसंदीदा माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें डच प्रतिद्वंद्वी ने शिकस्त दी। अल्काराज पहले सेट में पूरी तरह से आउट ऑफ प्ले दिख रहे थे। जैंडस्कल्प ने उनकी सर्विस दो बार ब्रेक और पॉइंट अर्जित किए। हालांकि, जैंडस्कल्प इतने शानदार थे कि उन्होंने अल्काराज को अपनी सर्विस तोड़ने का एक भी मौका नहीं दिया। यह दर्शाता है कि वह कितना प्रभावशाली थे। जैंडस्कल्प अब तीसरे दौर में यूएसए के जैक ड्रेपर से भिड़ेंगे।

    पहले सेट में जैंडस्कल्प पूरी तरह हावी दिखे और 6-1 से अपने नाम किया। दूसरा सेट 5-5 से बराबर रहने के बाद टाई ब्रेक में पहुंचा, जिसे जैंडस्कल्प ने 7-5 से अपने नाम किया। तीसरे सेट में जैंडस्कल्प एकबार फिर शानदार दिखे और 6-4 से जीत हासिल की और मैच भी अपने नाम किया। अल्काराज विंबलडन 2021 के बाद पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट से शुरुआती दौर में हारकर बाहर हुए हैं। जैंडस्कल्प अपने फर्स्ट सर्व में शानदार दिखे और कुल 63 में से 49 पॉइंट यानी 78 प्रतिशत पॉइंट उन्होंने अपने फर्स्ट सर्व से हासिल किए। उन्होंने 22 स्मैशिंग विनर्स लगाए। अल्काराज ने 21 विनर्स जरूर लगाए, लेकिन साथ ही 27 अनफोर्स्ड एरर भी किए, जो कि निर्णायक साबित हुआ। 

    जैंडस्कल्प ने पहले राउंड में शापोवालोव को 6-4, 7-5, 6-4 से हराया था। अल्काराज ने अपने पहले राउंड में ली तू को 6-2, 4-6,6-3, 6-1 से हराया था। अल्काराज का फॉर्म पिछले कुछ समय से खास नहीं रहा है। पेरिस ओलंपिक के फाइनल में नोवाक जोकोविच से हारने के बाद उन्हें सिनसिनाटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में ही गेल मोनफिल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। मोनफिल्स ने तीन सेट तक चले इस कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-5), 6-4 से जीत दर्ज की। इस हार के बाद अल्काराज ने अपना गुस्सा रैकेट पर निकाला और उसे कई बार नीचे पटककर तोड़ डाला। सिनासिनाटी ओपन टूर्नामेंट यूएस ओपन की तैयारी के सिलसिले में महत्वपूर्ण माना जाता है। 
     

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधानसभा पावस सत्र की तैयारियां तेज, कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री साय सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद…..

    July 13, 2026

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

    July 12, 2026

    ​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.