Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा  लगा सकते हैं रिकॉर्ड्स की झड़ी
    खेल

    श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा  लगा सकते हैं रिकॉर्ड्स की झड़ी

    By August 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज पर कब्जा जमाते हुए 3-0 से सूपड़ा साफ किया है. अब सबसे ज्यादा चर्चा वनडे सीरीज की हो रही है, जिसका आगाज कोलंबो में 2 अगस्त से होगा. टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जीतने के बाद पहली बार रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे. रोहित शर्मा वनडे सीरीज में बतौर कप्तान वापसी करेंगे.

    रोहित शर्मा के निशाने पर ये महारिकॉर्ड  
      
    भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 2 अगस्त से 7 अगस्त तक खेली जाएगी. तीनों ही वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 'हिटमैन' रोहित शर्मा अगर दो शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 'शतकों' का महारिकॉर्ड बना देंगे. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरा कर लेंगे. ऐसा करते ही 'हिटमैन' भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा शतक ठोकने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. 

    सचिन-विराट ही कर पाए हैं ये कमाल   

    भारत के लिए अभी तक केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा शतक ठोके हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक और विराट कोहली के नाम 80 शतक दर्ज हैं. रोहित शर्मा के नाम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 48 शतक दर्ज हैं. श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा दो और शतक जड़ देते हैं तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के नौवें और भारत के केवल तीसरे बल्लेबाज होंगे.

    रोहित शर्मा के बेहतरीन हैं रिकॉर्ड्स 

    'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने भारत के लिए 262 वनडे मैचों में 49.12 की औसत से 10709 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने वनडे में 31 शतक और 55 अर्धशतक जमाए हैं. 59 टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा ने 45.47 की औसत से 4138 रन बनाए हैं. टेस्ट में रोहित शर्मा ने 1 दोहरे शतक समेत 12 शतक और 17 अर्धशतक ठोके हैं. रोहित शर्मा ने 159 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 31.34 की औसत से 4231 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक और 32 अर्धशतक जड़े हैं. 

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि….

    February 23, 2026

    कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित….

    February 23, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया….

    February 23, 2026

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.