Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अमेरिका में मचाया गदर
    खेल

    2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अमेरिका में मचाया गदर

    By July 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने अमेरिका में मचाया गदर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड की तूफानी पारियों के दम पर वॉशिंगटन फ्रीडम ने मेजर लीग क्रिकेट में टेक्सास सुपर किंग्स को 42 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। वॉशिंगटन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 206 रन बनाए। टेक्सास की टीम 19.5 ओवरों में 164 रन ही बना पाई।

    सुपर किंग्स ने कोशिश तो बहुत की लेकिन टीम टारगेट तक नहीं पहुंच सकी। टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के अलावा कोई और बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका। रचिन रवींद्र, जसदीप सिंह और ग्लेन मैक्सवेल की गेंदों में सुपरकिंग्स के बल्लेबाज फंस गए। रचिन रवींद्र ने चार विकेट लिए। जसदीप और मैक्सवेल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। रचिन रवींद्र आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेत हैं जिसमें एमएस धोनी हैं। टेक्सास भी इसी फ्रेंचाइजी की टीम है।

    हेड-स्मिथ के अर्धशतक

    सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला सही साबित नहीं हुआ। ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की सलामी जोड़ी ने सुपर किंग्स के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। इसमें से 53 रन सिर्फ हेड के थे। हेड ने 22 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्के मारे और आउट हो गए। लेकिन स्मिथ टिके थे और लगातार रन बनाते रहे। उन्होंने अर्धशतक जमाया। 40 गेंदों का सामना करने के बाद स्मिथ ने 57 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के मारे।

    हेड और स्मिथ टीम के बड़े स्कोर की नींव रख चुके थे। अंत में ग्लेन मैक्सवेल और ओबुस पिएनार ने तेजी से रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। मैक्सवेल ने 23 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौके की मदद से 34 रन बनाए। ओबुस ने 21 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 33 रन बनाए।

    सुपर किंग्स हो गए फेल

    सुपर किंग्स के पास इस टारगेट को हासिल करने की फायरपावर थी। लेकिन ये टीम बिखर गई। कप्तान डुप्लेसी के अलावा कोई और बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सका। मैक्सवेल ने डेवन कॉन्वे को 16 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। एरॉन हार्डी 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तो डुप्लेसी अकेले लड़ते रहे। 98 के कुल स्कोर पर जसदीप सिंह ने उन्हें भी पवेलियन की राह दिखाई। डुप्लेसी ने 32 गेंदों पर पांच चौके और पांच छक्के मारते हुए 55 रनों की पारी खेली। अंत में कैलविन सेवेज ने 23 गेंदों पर तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए। रचिन रवींद्र में उन्हें आउट कर सुपर किंग्स की पारी का अंत कर दिया।

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 24, 2026

    दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सेवती और अंजू बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा से आसान हुआ सफर और बढ़ी कमाई, हर महीने हो रहा 10 से 12 हजार रुपए का शुद्ध लाभ….

    August 24, 2026

    बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार….

    August 24, 2026

    विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.