Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»‘ब्लड कैंसर’ से जूझ रहे साथी खिलाड़ी पर कपिल देव का दर्द छलका, BCCI से मदद की गुहार
    खेल

    ‘ब्लड कैंसर’ से जूझ रहे साथी खिलाड़ी पर कपिल देव का दर्द छलका, BCCI से मदद की गुहार

    By July 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम को 1983 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने 'ब्लड कैंसर' से जूझ रहे अपने साथी खिलाड़ी अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से गुहार लगाई है. 71 साल के अंशुमन गायकवाड़ का पिछले एक साल से लंदन के किंग्स कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. बीसीसीआई से मदद की गुहार लगाने के अलावा पूर्व भारतीय कप्तान इलाज के लिए अपनी पेंशन देने के लिए भी तैयार हैं. 

    कपिल देव ने बीसीसीआई से अंशुमान गायकवाड़ की मदद के लिए उम्मीद जताई है. स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कपिल देव ने कहा, "यह बहुत दुखी और निराशाजनक है. मैं दर्द में हूं क्योंकि मैंने आशू के साथ खेला है और मैं उसे इस हालत में नहीं देख सकता. किसी को भी पीड़ित नहीं होना चाहिए. मुझे पता है कि बोर्ड उनका ख्याल करेगा. हम किसी को बाध्य नहीं कर रहे हैं. आशू के लिए कोई भी मदद आपके दिल से आनी चाहिए. कुछ खतरनाक गेंदबाज़ों के सामने खड़े होने पर उन्हें चेहरे और छाती पर चोट लगी है. अब वक़्त कि हम उनके लिए खड़े हों. मुझे यकीन है कि क्रिकेट फैंस उन्हें निराश नहीं करेंगे. फैंस को उनकी रिकवरी के लिए दुआ करनी चाहिए."

    सिस्टम में कमी को दर्शाते हुए और अपनी पेंशन दान करने को लेकर पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, "दुर्भाग्य से हमारे पास सिस्टम नहीं है. यह अच्छा है कि आज कल के क्रिकेटर्स अच्छा पैसा कमा रहे हैं. यह भी अच्छा है कि सपोर्ट स्टाफ के मेंबर्स को भी अच्छा पैसा मिल रहा है. हमारे वक़्त में बोर्ड के पास पैसे नहीं थे. आज, उनके पास हैं और अतीत के पुराने खिलाड़ियों का ख्याल रखना चाहिए. लेकिन वे अपना योगदान कहां भेजते हैं? अगर एक ट्रस्ट बनाया जाता, तो वह अपना पैसा उसमें रखते. लेकिन हमारे पास सिस्टम नहीं है. एक ट्रस्ट होना चाहिए. मुझे लगता कि बीसीसीआई ऐसा कर सकता है. वे पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों की देखभाल करते हैं. अगर परिवार हमें इजाजत दे तो हम अपनी पेंशन दान करके मदद करने के लिए तैयार हैं."

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.