Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»खेल»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात
    खेल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से करेंगे मुलाकात

    By July 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय क्रिकेट टीम बारबाडोस से खिताबी जीत के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई है. टीम इंडिया को लेने के लिए बीसीसीआई ने स्पेशल फ्लाइट भेजी है. खिलाड़ियों का वतन वापसी पर भव्य स्वागत होगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीम इंडिया से गुरुवार को मुलाकात करेंगे. रोहित शर्मा, विराट कोहली और युजवेंद्र चहल समेत पूरी टीम चक्रवाती तूफान बेरिल की वजह से बारबाडोस में फंस गई थी. इसी वजह से खिलाड़ियों को वापसी में देरी हुई. 

    एएनआई की एक खबर के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम वापसी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी. टीम इंडिया गुरुवार को बारबाडोस से दिल्ली पहुंच रही है. बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को लाने के लिए एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान भेजा था. टीम इंडिया दिन में 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच सकती है. वे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे.

    मुंबई में टीम इंडिया की खुली बस में होगी 'विक्ट्री परेड' –

    भारतीय क्रिकेट टीम प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना होगी. यहां खुली बस में करीब 1 किलोमीटर तक टीम इंडिया के खिलाड़ी खुली बस में विक्ट्री परेड का हिस्सा लेंगे. यह परेड नरिमन पॉइंट से वानखेडे़ स्टेडिमय के बीच होगी. इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों को 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी.

    कुछ ऐसा होगा पूरा शेड्यूल –

    टीम इंडिया करीब सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर सकती है. इसके बाद ब्रेकफास्ट किया जाएगा. भारतीय खिलाड़ी इस मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे. यहां विक्ट्री परेड होगी. इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह प्राइज मनी देंगे. टीम इंडिया के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भी भारी संख्या में समर्थक पहुंच सकते हैं.

    मुंबई में रिपीट होगा 2007 का ऐतिहासिक पल –

    टीम इंडिया ने 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता था. इसके बाद धोनी समेत सभी खिलाड़ी मुंबई में खुली बस में ट्रॉफी के साथ घूमे थे. अब यह एक बार फिर से होने जा रहा है. रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव समेत सभी खिलाड़ी इसका हिस्सा होंगे.

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 16, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सैनिक भाइयों के लिए भेजे रक्षा सूत्र, ऑपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 के तहत सरगुजा से सैनिकों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद…..

    August 16, 2026

    जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में 17 अगस्त को बोल बम के जयघोष से पाटन से टोलाघाट के लिए निकलेगी भव्य कांवर यात्रा, 50 हजार से अधिक शिवभक्त होंगे शामिल

    August 16, 2026

    भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि…..

    August 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.