Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»कोर्ट ने अनवर, अरूणपति समेत अन्य को रिमांड पर सौंपने का फैसला टला, सुनवाई कल
    छत्तीसगढ़

    कोर्ट ने अनवर, अरूणपति समेत अन्य को रिमांड पर सौंपने का फैसला टला, सुनवाई कल

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कोर्ट ने अनवर, अरूणपति समेत अन्य को रिमांड पर सौंपने का फैसला टला, सुनवाई कल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    रायपुर की ईडी और ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में सोमवार को शराब, कोयला,कस्टम मिलिंग घोटाला के साथ महादेव एप सट्टेबाजी केस की सुनवाई हुई। दरअसल शराब घोटाला केस में जेल में बंद होटल कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी अधिकारी अरूणपति त्रिपाठी, पूर्व बीएसपी कर्मी अरविंद सिंह और शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह ढ़िल्लन को कस्टोडियल रिमांड पर लेने ईडी के प्रोडक्शन वारंट पर विशेष कोर्ट में दोनो पक्षों के बीच बहस हुई।

    बचाव पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई। शराब घोटाले में दर्ज नई ईसीआइआर में इन आरोपितों से ईडी ने पूछताछ की आवश्यकता बताई। आखिरकार कोर्ट ने इस पर बुधवार 12 जून को सुनवाई करने की तारीख नियत की।गौरतलब है कि इससे पहले भी ईडी चारों आरोपितों से लंबी पूछताछ कर चुकी है। ईडी के अनुसार दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में अब तक आरोपितों की 180 करोड़ की संपत्ति अटैच की जा चुकी है।

    कोयला घोटाले केस में एक बार फिर से ईओडब्ल्यू ने पूछताछ करने आरोपित सूर्यकांत तिवारी और निलंबित आइएएस समीर बिश्नोई को दो दिन की रिमांड पर लिया है। सोमवार को सात दिन की रिमांड समाप्त होने पर दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईओडब्ल्यू के आवेदन पर कोर्ट ने दोनों आरोपितों की दो दिन की और रिमांड मंजूर कर उन्हें सौंपने का आदेश दिया।

    वहीं इसी केस में जेल में बंद अन्य आरोपित लक्ष्मीकांत तिवारी,शिवशंकर नाग,सुनील नायक और निखिल चंद्राकर को प्रोडक्शन वारंट पर कोर्ट में पेश करने एक बार फिर ईओडब्ल्यू ने आवेदन लगाया। विशेष कोर्ट ने इस आवेदन को स्वीकार कर मंगलवार को चारों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया। ईओडब्ल्यू की टीम इन्हें भी रिमांड पर लेने कोर्ट में आवेदन पेश करेंगी।

    नीतिश की गिरफ्तारी का फैसला आज
    महादेव एप सट्टेबाजी मामले के आरोपित नीतीश दीवान को प्रोडक्शन वारंट पर सोमवार को कोर्ट में पेश होने के बाद गिरफ्तारी पर फैसला टल गया। अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच कोर्ट में इसे लेकर जमकर बहस हुई। कोर्ट ने मंगलवार 11 जून को सुनवाई की तारीख तय की है। लिहाजा नीतिश दीवान को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मंगलवार को फिर से उसे विशेष कोर्ट में पेश किया जायेगा। नीतिश की गिरफ्तारी के बाद ईओडब्ल्यू की टीम कोर्ट से रिमांड मांगने की तैयारी में है।

    सौम्या-रानू की न्यायिक रिमांड बढ़ी
    कोयला घोटाला केस में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की निलंबित उपसचिव सौम्या चौरसिया और निलंबित आइएएस रानू साहू की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर सोमवार को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया,जहां कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद दोनों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए जेल भेजने का आदेश सुनाया। वहीं कस्टम मिलिंग घोटाले केस में जेल में बंद रोशन चंंद्राकर की न्यायिक रिमांड भी विशेष कोर्ट ने 14 दिन यानि 24 जून तक बढ़ा दी।

    Related Posts

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र…..

    August 28, 2026

    ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला, जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी गई, 3 दिनों में 6 पशुओं की मृत्यु की पुष्टि…..

    August 28, 2026

    खरसिया को आधुनिक तहसील भवन की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण…..

    August 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 82 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को देंगे राज्य खेल अलंकरण…..

    August 28, 2026

    बहनों की खुशहाली का उपहार, विष्णु भैया का साथ—महतारी वंदन से प्रतिभा की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी…..

    August 28, 2026

    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 28, 2026

    रक्षाबंधन पर राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर बांधा रक्षासूत्र…..

    August 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.