Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»दिल्ली में लू का अलर्ट; दोपहर 12 बजे से पहले ही 39 डिग्री पहुंचा नरेला का तापमान
    राज्य

    दिल्ली में लू का अलर्ट; दोपहर 12 बजे से पहले ही 39 डिग्री पहुंचा नरेला का तापमान

    By June 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में लू का अलर्ट; दोपहर 12 बजे से पहले ही 39 डिग्री पहुंचा नरेला का तापमान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भीषण गर्मी के बीच इस सप्ताह राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। आज भी आसमान साफ रहेगा और दिन भर चिलचिलाती धूप का भी सामना करना पड़ेगा। लू के थपेड़े लगेंगे, वो अलग। मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

    ताजा जानकार के मुताबिक, मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे दिल्ली के नरेला और मुंगेशपुर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पीतमपुरा में 40 डिग्री और नजफगढ़ में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    25 से 35 KM प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाएं

    मौसम विभाग का अनुमान है कि दिन में ज्यादातर जगहों पर लू चल सकती है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री रह सकता है। 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली गर्म हवाएं भी चलने की संभावना है।

    दूसरी तरफ दिल्ली की हवा अभी खराब चल रही है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 202 दर्ज किया गया जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

    नोएडा: गर्मी के साथ उमस की मार से लोग बेहाल

    औद्योगिक नगरी में गर्मी के साथ उमस की दोहरी मार से लोग बेहाल हैं। धूप की छोड़िए, छांव में भी पसीना रुक नहीं रहा है। दिन यानी की अधिकतम तापमान अब भी 43 डिग्री के पार चल रहा है। हीट वेव (लू) भी चल रही है। इस कारण शरीर से लगातार पसीना छूट रहा है। न्यूनतम तापमान में भी राहत नहीं है।

    सोमवार को अधिकतम पारा 43 व न्यूनतम पारा 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस कारण सुबह से उमस भरी गर्मी रही। दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच लू ने बुरा हाल कर दिया। घरों से बाहर निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रचंड गर्मी के का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। गर्मी के कारण लोग गला दर्द, जुकाम, बुखार, उल्टी-दस्त का शिकार हो रहे हैं।

    अस्पतालों में बड़ी संख्या में लोग इन बीमारियों से ग्रस्त होकर पहुंच रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल, सेक्टर-24 स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआइसी) अस्पताल, सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआइ में उपचार के लिए मरीजों की भीड़ रही। तीनों अस्पतालों में मेडिकल कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन रही।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 20, 2026

    जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वनमण्डल को मिला आधिकारिक प्रमाण-पत्र….

    June 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.