Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»Bihar के शिक्षा विभाग ने स्‍कूलों में बड़े बदलाव के लिए फैसले, विद्यार्थ‍ियों के अनुपात में होगी टीचर्स की संख्‍या
    राज्य

    Bihar के शिक्षा विभाग ने स्‍कूलों में बड़े बदलाव के लिए फैसले, विद्यार्थ‍ियों के अनुपात में होगी टीचर्स की संख्‍या

    By June 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Bihar के शिक्षा विभाग ने स्‍कूलों में बड़े बदलाव के लिए फैसले, विद्यार्थ‍ियों के अनुपात में होगी टीचर्स की संख्‍या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राज्य के सभी 75 हजार सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापन होगा। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा प्रत्येक विद्यालय में छात्र-शिक्षक अनुपात का आकलन कराया जा रहा है।

    यह आकलन इसलिए भी जरूरी हो गया है कि ज्यादातर विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों का पदस्थापन हो चुका है। विद्यालयों के निरीक्षण में यह बात सामने आई है कि कहीं छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की संख्या ज्यादा है तो कहीं कम।

    इसके मद्देनजर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। साथ ही रोस्टर का अनुपालन करते हुए विद्यालयों में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों का अब पदस्थापन करने का निर्देश दिया गया है।

    शिक्षकों की उपस्थिति की जांच को होगी फोटोयुक्त व्यवस्था

    राज्य के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की फोटोयुक्त व्यवस्था होने जा रही है। इसके लिए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों को विद्यालय स्तर पर टैब खरीदने का निर्देश दिया है। जब तक टैब का क्रय नहीं किया जाता है, तब तक अपने मोबाइल या किसी एक शिक्षक के मोबाइल फोन से ही विद्यालयों के सभी फोटो अपलोड किए जाएंगे।

    विद्यालयों के निरीक्षण में मोबाइल एप से शिक्षकों एवं छात्रों की उपस्थिति की गणना से यह पता चलेगा कि कौन-कौन शिक्षक उपस्थित हैं और कौन शिक्षक कब उपस्थित हुए। यह जानकारी मोबाइल एप से ली जाएगी। लापरवाह पाये जाने पर शिक्षकों का वेतन तो नहीं कटेगा, उन पर अनुशासनिक कार्रवाई अवश्य होगी। जिलाधिकारी और उपविकास आयुक्त भी विद्यालयों की मॉनि‍टरिंग करेंगे। स्कूलों के निरीक्षण में शिक्षकों को दंडित भी करेंगे।

    बच्चों के होमवर्क की जांच करेंगे निरीक्षी अधिकारी

    शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण में जाने वाले अफसरों को निर्देश दिया गया है कि बच्चों को दिए जाने वाले होमवर्क की जांच करेंगे। निरीक्षी अधिकारी यह भी देखेंगे कि विद्यालयों में साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षाएं ली जा रही हैं या नहीं। वहीं प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों को हिदायत दी गयी है कि विद्यालयों में उपलब्ध कराये गए फर्नीचर एवं बर्तन की जांच जरूर करें और उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

    जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर पांच-पांच विद्यालय बनेंगे उत्कृष्ट

    शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के निर्देश के मुताबिक विधायकों व विधान पार्षदों की अनुशंसा पर पांच-पांच विद्यालय उत्कृष्ट बनेंगे। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि शिक्षण संस्थानों के आधारभूत संरचना एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

    इसके लिए विद्यालयों को चिन्हित कर उसके सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री के मुताबिक शैक्षणिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा वित्त विभाग के बीच समन्वय भी कायम होगा।

    Related Posts

    वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का बजट भाषण : छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर, 24 फरवरी, 2026

    February 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की…

    February 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक….

    February 24, 2026

    संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 23, 2026

    जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का बजट भाषण : छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर, 24 फरवरी, 2026

    February 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कक्ष में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करने से पूर्व मुलाकात की…

    February 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहाँ विधानसभा परिसर स्थित सभाकक्ष में मंत्री परिषद की बैठक….

    February 24, 2026

    संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.