Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»इमरजेंसी ब्रेक लगा पायलट ने टाला एक बड़ा हादसा 
    देश

    इमरजेंसी ब्रेक लगा पायलट ने टाला एक बड़ा हादसा 

    By June 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इमरजेंसी ब्रेक लगा पायलट ने टाला एक बड़ा हादसा 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फ्लाइट में भी होता है इमरजेंसी ब्रेक, लेकिन लगाना है कब….ये पायलट की सूझबूझ पर निर्भर  

    मुंबई । मुंबई एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल टॉवर में मौजूद सभी एयरपोर्ट कर्मियों की सांसे तब रुक गई जब 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रहे दो प्‍लेन एक साथ एक ही रनवे पर आ गए।  महज चंद समय के अंतराल से एयर इंडिया का प्‍लेन टेकऑफ हो गया और मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हासदा टल गया। यदि प्‍लेन का टेकऑफ सिर्फ 10 सेकेंड के लिए रुक जाता, तब मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर स्थिति बेहद भयावह होती। इसके बाद जहन में सवाल आता है कि कार या दूसरे वाहनों की तरह क्‍या प्‍लेन में भी कोई इमरजेंसी ब्रेक जैसा कोई सिस्‍टम होता है? चलिए बताते है कि किसी भी प्‍लेन में कैसा होता है, उसका ब्रेकिंग सिस्‍टम और 240 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रनवे पर लैंड करने वाले प्‍लेन की स्‍पीड को महज चंद सेकेंड के भीतर कंट्रोल किया जाता है। 
    दरअसल, शनिवार सुबह मुंबई से त्रिवेंद्रम के लिए शेड्यूल्‍ड फ्लाइट रनवे पर टेकऑफ के लिए रोल करना शुरू करता है। यह प्‍लेन अपनी पूरी गति पर था, तभी इंदौर से उड़ान भरकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंची इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रनवे पर अचानक लैंड कर जाती है। 
    कुछ सेकेंड के लिए रनवे पर दोनों विमानों की दूरी बेहद कम रह जाती है। कोई अनहोनी होती, इससे पहले एयर इंडिया का प्‍लेन टेकऑफ कर जाता है और एक बड़ा हादसा टल जाता है। यदि खासतौर पर मुंबई एयरपोर्ट की बात करें, तब एक ही रनवे की उपलब्‍धता के चलते रनवे पर चंद सेकेंड के अंतराल में प्‍लेन का टेकऑफ और लैंडिंग सामान्‍य सी बात है। लेकिन, इस बीच कोई अनहोनी न हो, इसके लिए एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्‍मेदारी है कि दोनों प्‍लेन के बीच समचुति दूरी बनाए रखे। 
    एक सीनियर पायलट के अनुसार, प्‍लेन की लैंडिंग स्‍पीड एयरक्राफ्ट के मेक पर निर्भर करता है। सामान्‍यतय: लैंडिंग से करीब पांच मिनट पहले तक किसी भी प्‍लेन की स्‍पीड करीब 380 किमी प्रति घंटा तक होती है। वहीं, रनवे पर लैंडिंग के दौरान प्‍लेन की एवरेज स्‍पीड करीब 240 किमी प्रति घंटा से 270 किमी प्रति घंटा के बीच होती है। इस स्‍पीड में कोई भी प्‍लेन आसानी से रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग कर सकता है। 
    वहीं 240 किमी प्रति घंटा से 270 किमी प्रति घंटा तक की स्‍पीड से रनवे पर लैंड होने वाले विमान को रोकने के लिए दो तरह के ब्रेकिंग सिस्‍टम काम करते हैं। पहले ब्रेकिंग सिस्‍टम का नाम है थ्रस्ट रिवर्सल। थ्रस्‍ट रिवर्सल अप्‍लाई करते ही प्‍लेन के विंग्‍स में लगे फ्लैप खुल जाते हैं और ब्रेकिंग सिस्‍टम के जरिए विमान की स्‍पीड को कंट्रोल किया जाता है। विमान की स्‍पीड कंट्रोल होने के बाद पायलट पैडल ब्रेक के जरिए प्‍लेन को रोकता है। 
    सीनियर पायलट के अनुसार, रनवे पर लैंडिंग के बाद सामान्‍यतय: थ्रस्‍ट रिवर्सल ही अप्‍लाई किया जाता है, जिससे विमान की गति को नियंत्रित करके टैक्‍सी वे की तरफ मोड़ा जा सके। टैक्‍सी वे से पार्किंग वे या एयरोब्रिज तक पहुंचते पहुंचते प्‍लेन की गति बेहद सीमित हो जाती है, जिससे पैडल ब्रेक के जरिए प्‍लेन निर्धारित स्‍थान पर रोक लिया जाता है। वहीं, पैडल ब्रेक के काम नहीं करने की स्थिति में पायलट इमजेंसी ब्रेक का भी इस्‍तेमाल करते हैं। 
    इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्‍टम का बटन दबाते ही विमान के एयर टैंक, सोलनॉइड वाल्‍ब, फ्लो कंट्रोल वाल्‍व और पेनुमेटिक सिलेंडर सक्रिय हो जाते हैं। सॉलनॉइड वाल्‍व खुलते ही फ्लो कंट्रोल वॉल्‍ब के जरिए एयर कंप्रेस्‍ड की जाती है। एयर कंप्रेशन की वजह से पेनुमेटिक सिलेंडर पर दबाव प्‍लेन के टायर्स पर पड़ता है और इस तरह प्‍लेन को इमरजेंसी ब्रेक के द्वारा रोका जाता है। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    मन की बात’ के 133वें एपिसोड का श्रवण, काले हिरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री की सराहना से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित….

    April 26, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित, मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई…

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : उप मुख्यमं अरुण साव….

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.