Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»पेट में चाकू अड़ाया और कहा नाच..! डर के मारे नाचने लगा अधेड़…, मामला पुलिस तक पहुंचा तो एक आरक्षक पहुंच गया आरोपी को बचाने
    छत्तीसगढ़

    पेट में चाकू अड़ाया और कहा नाच..! डर के मारे नाचने लगा अधेड़…, मामला पुलिस तक पहुंचा तो एक आरक्षक पहुंच गया आरोपी को बचाने

    By June 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पेट में चाकू अड़ाया और कहा नाच..! डर के मारे नाचने लगा अधेड़…, मामला पुलिस तक पहुंचा तो एक आरक्षक पहुंच गया आरोपी को बचाने
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर-  एक युवक ने एक अधेड़ के पेट पर चाकू अड़ाया और कहने लगा नाच। अधेड़ भी सनकी युवक की हरकत से डर गया और नाचने लगा। कुछ देर बाद वीडियो वायरल हुई तो युवक को थाने लाया गया। जब युवक के खिलाफ कार्रवाई की बारी आई तो एक आरक्षक पहुंच गया आरोपी युवक को बचाने के लिए। आधी रात तक डटा रहा फिर भी FIR हो गया है।

    समाज में एक से एक सनकी और तुनकमिजाज युवक दिख जाएंगे। लेकिन बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक गजब का मामला सामने आया है। सरकंडा राजकिशोर नगर निवासी 19 वर्षीय अनुराग सिंह ठाकुर पिता अजय सिंह ठाकुर सिविल लाइन क्षेत्र के मिशन अस्पताल के पास बृहस्पति बाज़ार जाने वाली सड़क पर खुलेआम चाकू लहराकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा था। किसी ने उसकी इस ग़ैरकानूनी हरकत का वीडियो बनाकर सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में खुलेआम चाकू लहराता हुआ युवक अनुराग सिंह ठाकुर रास्ते से गुज़रने वाले हर किसी को डरा रहा है। इसी बीच सायकल में सवार एक अधेड़ आदमी को वह रोकता है, उसके पेट में चाकू अड़ाते हुए धमकाता है और कहता नाच…! युवक के इस सनक से अधेड़ डर जाता है मजबूरी में नाचने लगता है। जब सनकी युवक अपनी सनक पूरा कर लेता है तब कही जाकर उस अधेड़ ब्यक्ति को छोड़ता है। यही नहीं वीडियो में युवक खुद भी चाकू लेकर सड़क पर नाचता नज़र आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उस सनकी युवक को सिविल लाइन पुलिस गिरफ्तार कर थाने लाती है। इसके कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू होती है।
    लेकिन कुछ ही देर में SP कार्यालय के DSB शाखा में पदस्थ आरक्षक हेमंत सिंह की थाने में एंट्री होती है। खुलेआम चाकू लहराकर शांति व्यवस्था भंग करने और कानून व्यवस्था को अपनी जागीर समझने वाले आरोपी युवक को बचाने का सिलसिला शुरू कर देते है। आरक्षक हेमन्त सिंह युवक को बचाने के लिए देर रात तक सिविल लाइन थाने में डटे रहते है। इस बीच वो थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने या किसी छोटी मोटी धारा में कार्रवाई कर मामला रफ़ा दफ़ा करने के लिए हर तरह से दबाव बनवाता रहा। फिलहाल दबाव में न आते हुए थाना प्रभारी ने आरोपी युवक पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज कर गिरफ़्तार कर लिया गया है।

    Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.