Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»दिल्ली एनसीआर में पूरे हफ्ते सताएगी भीषण गर्मी
    राज्य

    दिल्ली एनसीआर में पूरे हफ्ते सताएगी भीषण गर्मी

    By June 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली एनसीआर वालों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। करीब 25 दिनों से लगातार भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली वालों के लिए अगला पूरा हफ्ता भी भीषण गर्मी भरा होने वाला है। इस हफ्ते सोमवार से लेकर बुधवार तक भीषण गर्मी और लू का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं शुक्रवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री के आस-पास रहने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री या इससे ऊपर रहने के आसार हैं। देश में एक तरफ तो दक्षिण भारत के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश से हालात बेकाबू बने हुए हैं वहीं उत्तर और उत्तर मध्य भारत के राज्य भीषण गर्मी से अभी भी झुलस रहे हैं। वहीं राजस्थान और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में बारिश के आसार बन रहे हैं, मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र के कुछ जिलों में अगले 4-5 दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं। पुणे में शनिवार को भारी बारिश देखने को मिली है। जिससे गर्मी से तो लोगों को राहत मिली है, लेकिन बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। छत्तीसगढ़ में मानसून आने के बाद कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश राज्य में देखी जा सकती है। दक्षिण भारत के केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और दक्षिणी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। देश में फिलहाल दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिणी छत्तीसगढ़ पहुंच गया है। इन राज्यों के अलावा ओडिशा और आंध्र प्रदेश के भी तटीय इलाकों तक मानसून ने दस्तक दे दी है। इन सभी इलाकों मध्यम से भारी बारिश देखी जा सकती है। वहीं पूर्वोत्तर में भी बंगाल की खाड़ी की ओर से चलने वाली हवाओं की वजह से कई राज्यों में तेज आंधी और मध्यम बारिश का अलर्ट है। असम, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

    Related Posts

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय…..

    April 1, 2026

    संघर्ष पर खेल की जीत : सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका…

    April 1, 2026

    भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 1, 2026

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक…..

    April 1, 2026

    सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को प्रदान किया आशीर्वाद…..

    April 1, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 3.80 करोड़ रूपए की सड़क निर्माण कार्य का किया शुभारंभ….

    April 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जहां संस्कृति का सम्मान होता है, वहीं से विकास की नई शुरुआत होती है — मुख्यमंत्री साय…..

    April 1, 2026

    संघर्ष पर खेल की जीत : सुदूर बस्तर का अबूझमाड़ रामकृष्ण मिशन आश्रम का फुटबॉल टैलेंट पाइपलाइन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चमका…

    April 1, 2026

    भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा का संदेश हमारा पथ प्रदर्शक- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    April 1, 2026

    जनवरी 2026 में रेस-वॉक शुरू करने वाली शिलांग की युवा एथलीट बेथलीन माकरी ने खुद पर यकीन रखते हुए खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता कांस्य पदक…..

    April 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.