Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, सात नक्सली ढेर और तीन जवान भी घायल
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, सात नक्सली ढेर और तीन जवान भी घायल

    By June 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में मुठभेड़, सात नक्सली ढेर और तीन जवान भी घायल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नारायणपुर.

    नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अब तक सात नक्सली मारे गए। जवानों ने हथियार बरामद किए हैं। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि छह जून की रात से जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव के सीमावर्ती इलाके में पूर्व बस्तर डिविजन अंतर्गत ऑपरेशन चलाया गया था।

    जिला नारायणपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव के सीमावर्ती इलाके में पूर्व बस्तर डिविजन अंतर्गत ग्राम मुंगेडी, गोबेल क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया था। अभियान के दौरान सात जून को दिन भर गोबेल क्षेत्र के जंगल में पुलिस पार्टी और माओवादियों के बीच  रुक-रुककर मुठभेड़ हुई। संयुक्त अंतर्जिला नक्सल अभियान में पांच वर्दीधारी नक्सली ढेर हुए हैं। सभी मृत नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सली घायल होने की सूचना भी है। नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान घायल भी घायल हुए हैं। एख घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। संयुक्त अभियान में जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का बल शामिल है। क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है।

     

    सात शव बरामद, कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना
    अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से दिन भर रूक-रूककर गोलीबारी हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक सात नक्सलियों का शव बरामद किया है। साथ ही बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। अधिकारियों ने बताया कि इस संयुक्त अभियान में नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के 45वीं वाहिनी का बल शामिल है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोज अभियान जारी है।

    अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ के साथ ही इस वर्ष अब तक राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 125 नक्सली मारे जा चुके हैं. पुलिस के मुताबिक, 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर अंतर-जिला सीमा पर जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे, जबकि 10 मई को बीजापुर जिले में 12 नक्सली मारे गए थे. पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर जंगल में हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत दस नक्सली मारे गए थे और 16 अप्रैल को कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे.

    अब तक 125 नक्सलियों का एनकाउंटरअधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ के साथ ही इस वर्ष अब तक राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में 125 नक्सली मारे जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, 23 मई को नारायणपुर-बीजापुर अंतर-जिला सीमा पर जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे, जबकि 10 मई को बीजापुर जिले में 12 नक्सली मारे गए थे। पुलिस ने बताया कि 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर जंगल में हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत दस नक्सली मारे गए थे और 16 अप्रैल को कांकेर जिले में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे।

    Related Posts

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

    August 13, 2026

    हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 13, 2026

    करीब 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ उमड़ा जनसैलाब, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए शामिल….

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें…..

    August 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

    August 13, 2026

    हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.