Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बालोद-छत्तीसगढ़ में निषाद समाज के अधिवेशन में पहुंचे सीएम साय, समाज को शिक्षा से जोड़ना बेहद आवश्यक
    छत्तीसगढ़

    बालोद-छत्तीसगढ़ में निषाद समाज के अधिवेशन में पहुंचे सीएम साय, समाज को शिक्षा से जोड़ना बेहद आवश्यक

    By June 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बालोद-छत्तीसगढ़ में निषाद समाज के अधिवेशन में पहुंचे सीएम साय, समाज को शिक्षा से जोड़ना बेहद आवश्यक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बालोद.

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को बालोद जिले के हीरापुर गांव में निषाद समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि निषाद समाज हर वर्ग में तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा से जोड़ना बेहद आवश्यक है, इसके साथ ही नशे से हमारे समाज को दूर रखना है। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने बच्चों पर निगरानी रखे वह कहां आ रहे हैं कहां जा रहे हैं।

    उन्होंने इस दौरान समाज के लोग, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था उनका सम्मान भी किया। वहीं, विष्णुदेव साय ने कहा कि आने वाले 2 से 3 दिनों में महतारी वंदन योजना की राशि सब के खाते में आ जाएगी। उन्होंने अरूणांचल की जीत पर बधाई दी। आपको बता दें की जब पब्लिक ने चिल्लाया तो सीएम साय उनके पास पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान लगातार लोगों से मिलते हुए अपने गाड़ी तक पहुंचे। इस दौरान कई लोगों ने उनके साथ हंसी-ठिठोली की। सीएम का ये अंदाज देखकर जनता उनकी कायल हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि समाज से कई तरह की मांगे आ रही है। अभी आचार संहिता है, अगर आचार संहिता लागू नहीं होती तो मैं आपको बहुत कुछ देकर जाता। उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वासन देता हूं जैसे ही आचार संहिता हटेगी, उसी दिन आपकी समाज की सभी मांगों को पूरा किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज में इस तरह के आयोजन होने से समाज को एक नई दिशा मिलती है। इससे समाज के लोगों को समाज की अवधारणा से जुड़ने का अवसर प्राप्त होता है।

    मुख्यमंत्री ने अरुणाचल प्रदेश की जीत पर सभी को बधाई दी और कहा कि मोदी का कार्य सब ने देखा है वह लगातार दौरा कर रहे हैं। वह राष्ट्रहित में काम कर रहे हैं, इसी का परिणाम है कि हम पूरे देश में 400 से अधिक सीट लाकर लोकसभा में जीत दर्ज करेंगे। तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनेंगे। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के जीत लोकसभा के परिणाम के पहले एक झांकी है।

    Related Posts

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026

    सरगुजा के विकास को मिलेगी रफ्तार, अम्बिकापुर, सीतापुर और पत्थलगांव बायपास को 4-लेन बनाने केन्द्रीय मंत्री ने लिया संज्ञान….

    June 18, 2026

    सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा जनआंदोलन : महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जनप्रतिनिधियों से किया व्यापक पौधरोपण का आह्वान…..

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान : छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल…..

    June 19, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात….

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सीटें 50 से बढ़ाकर 200 किए जाने का मिला सकारात्मक परिणाम, ट्राइबल हॉस्टल के 13 अभ्यर्थियों ने रचा कीर्तिमान….

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.