Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»गुना में फिर सिंधिया का डंका: बीजेपी के टिकट पर जीता पहला चुनाव, पांचवी बार बने गुना-शिवपुरी से सांसद
    राजनीती

    गुना में फिर सिंधिया का डंका: बीजेपी के टिकट पर जीता पहला चुनाव, पांचवी बार बने गुना-शिवपुरी से सांसद

    By June 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गुना में फिर सिंधिया का डंका: बीजेपी के टिकट पर जीता पहला चुनाव, पांचवी बार बने गुना-शिवपुरी से सांसद
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव 2024 में गुना सीट पर फिर एक बार बीजेपी ने बाजी मारी है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह यादव को 2.50 लाख से ज्यादा वोटों से मात दी. गुना लोकसभा सीट इसबार के चुनाव में चर्चा का विषय बनी रही. गुना सीट पर एमपी के तीसरे चरण में 7 मई को वोटिंग हुई थी. इस सीट पर कुल 72.43% मतदान हुआ था. बता दें इस सीट से दिग्विजय सिंह ने 33 साल बाद लोकसभा चुनाव लड़ा है.

    पांचवी बार लोकसभा सांसद बने सिंधिया 

    ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना सीट से पांचवी बार सांसद बने हैं. वे पहली बार बीजेपी के टिकट से चुनाव जीते हैं. इसके पहले वे 4 बार कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. 2002 में वे उपचुनाव में पहली बार चुनाव जीते थे. इसके बाद 2004,2009, 2014 में सांसद चुने गए. हालांकि 2019 में उन्हें केपी यादव से हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे.

    कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह यादव को दिया था टिकट

    गुना सीट से कांग्रेस ने यादवेंद्र सिंह यादव को मैदान में उतारा था.राव यादवेंद्र सिंह अशोक नगर जिले के रहने वाले हैं. वे 2023  विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए थे. यादवेंद्र सिंह के पिता देशराज सिंह यादव बीजेपी से विधायक रह चुके हैं. 

    गुना सीट का इतिहास

    1957 से ही इस सीट पर राजघराने का वर्चस्व रहा है. 1957 में राजमाता विजय राजे सिंधिया ने चुनाव लड़ा था. उनके बाद 1971 में माधवराज सिंधिया ने यहा से चुनाव लड़ा. वे लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीते. माधवराव के बाद इस सीट पर फिर से राजमाता ने बीजेपी (जन संघ) के टिकट से चुनाव लड़ा और 1989 से लेकर 1998 तक चार बार सांसद चुनी गईं. 1999 में कांग्रेस के टिकट से माधवराव सिंधिया ने इस सीट पर फिर से वापसी की. लेकिन उनके निधन के बाद 2002 में उपचुनाव हुए जिसमें पहली बार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां से चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……

    July 9, 2026

    ​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..

    July 9, 2026

    रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.