Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»भीषण गर्मी से जल्द मिलगी राहत; इस सप्ताह बिहार पहुंचेगा मानसून, बारिश का यलो अलर्ट जारी
    राज्य

    भीषण गर्मी से जल्द मिलगी राहत; इस सप्ताह बिहार पहुंचेगा मानसून, बारिश का यलो अलर्ट जारी

    By June 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भीषण गर्मी से जल्द मिलगी राहत; इस सप्ताह बिहार पहुंचेगा मानसून, बारिश का यलो अलर्ट जारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिहार के लोगों को जल्दी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से चला मानसून दो-तीन दिनों के अंदर बिहार पहुंच सकता है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा दर्ज की गई। जबकि शेष दक्षिण बिहार का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा। बिहार में सर्वाधिक अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 44.7 दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पश्चिम चंपारण के बाल्मीकि नगर में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

    इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने बिहार के उत्तर पश्चिम सीवान, सारण, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, उत्तर मध्य सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, उत्तर पूर्व सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में हल्की से मध्य स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। इसके अलावा दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग में मौसम शुष्क बना रहेगा। दक्षिण पश्चिम भाग में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री रहने की संभावना है। जबकि अन्य भागों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच रहने की संभावना बताई गई है।

    इन इलाकों 24.2 एमएम तक हुई बारिश

    विगत 24 घंटे के दौरान राज्य के उत्तरी भाग में एक-दो जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई है, जबकि शेष बिहार मे मौसम शुष्क बना रहा। पिछले 24 घंटे में राज्य के पूर्णिया में 21.6एमएम, बाल्मीकि नगर में 15 एमएम, दरभंगा में 24.2 एमएम  सुपौल में 15.2 एमएम, फारबिसगंज में 8.2 एमएम तथा अररिया 17.0 एमएम बारिश दर्ज की गई। तापमान की बात करें तो बिहार के दक्षिण पश्चिम भाग में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर एवं शेष बिहार में 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे तापमान दर्ज हुई है। दक्षिण पश्चिम मानसून तय समय से थोड़ा पहले 30 मई केरल के मुख्य भूमि पर पहुंचा था। मानसून केरल के साथ पूर्वोत्तर भारत में एक ही समय पर आया है, जो कि केरल पहुंचने के लगभग 5 दिन बाद आता है।

    अगले दो से तीन दिनों में आएगर मानसून

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों के दौरान बंगाल की खाड़ी में मानसून को आगे बढ़ाने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई है। रविवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश से पश्चिम बांग्लादेश तक झारखंड होते हुए टर्फ रेखा जा रही थी। वह कमजोर हो गया है। आज के नवीनतम न्यूमेरिकल मॉडल के अनुसार समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर बंगाल की खाड़ी के पूर्व मध्य भाग पर चक्रवर्ती परिसंचरण बना हुआ है। इसका झुकाव ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर है। बिहार के उत्तर एवं पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ मौसमी गतिविधि होने का पूर्वानुमान है। बाकी क्षेत्रों में शुष्क मौसम रहेंगे। बादल बन सकते हैं। गरजने वाले बादल के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी आ सकती है दक्षिण पश्चिमी भाग में उमस भरी तापमान रहेंगे।

    जानिए, बिहार के प्रमुख शहरों के तापमान का हाल

    बिहार के जिलों में 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किए गए जो इस प्रकार हैं। पटना 36.0 डिग्री, गया 42.1 डिग्री ,भागलपुर 36.2 डिग्री, पूर्णिया 34.3 डिग्री, बाल्मीकि नगर 37.6 डिग्री, मुजफ्फरपुर 32.8 डिग्री, छपरा 38.8 डिग्री, दरभंगा 34.2, सुपौल 33.6 डिग्री, फारबिसगंज 35.2  डिग्री, मधुबनी 36.2 डिग्री, मोतिहारी 36.6  डिग्री, शेखपुरा 38.0 डिग्री, गोपालगंज 38.6 डिग्री, जमुई 37.9 डिग्री, बक्सर 41.8 डिग्री, भोजपुर 39.4 डिग्री,  वैशाली 35.5 डिग्री, औरंगाबाद 44.7 डिग्री, बेगूसराय 34.2 डिग्री, खगड़िया 34.7 डिग्री, बांका 34.7 डिग्री, कटिहार 33.9 डिग्री, नवादा 40.5 डिग्री, हरनौत 39.8 डिग्री, अररिया 33.7 डिग्री, जीरादेई 37.8 डिग्री, पूसा 32.2 डिग्री, किशनगंज 32.0 डिग्री, अरवल 42.7 डिग्री, बिक्रमगंज 42.0 डिग्री और मुंगेर 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

    Related Posts

    योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    June 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    June 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.