Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»रांची में पानी की समस्‍या से जूझ रहे हैं लोग; आठ सौ फीट की बोरिंग के बाद भी आ रही दिक्‍कत
    राज्य

    रांची में पानी की समस्‍या से जूझ रहे हैं लोग; आठ सौ फीट की बोरिंग के बाद भी आ रही दिक्‍कत

    By June 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रांची में पानी की समस्‍या से जूझ रहे हैं लोग; आठ सौ फीट की बोरिंग के बाद भी आ रही दिक्‍कत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांके रोड में कांके डैम है, लेकिन जरूरी नहीं कि आसपास रहने वाले प्यासे न हो। कांके रोड का हाल यह है यहां पानी की बहुत दिक्कत है। कहीं-कहीं तीन-तीन बोरिंग फेल है, चौथी बोरिंग में पानी आया। चार सौ से लेकर सात सौ-आठ सौ फीट बोरिंग के बाद किसी तरह पानी नसीब होता है।

    सात-आठ सौ फीट बोरिंग के ही पानी संभव

    कांके रोड के रहने वाले जयंत शाहदेव कहते हैं कि यहां सात सौ-आठ सौ फीट बोरिंग के बाद ही पानी संभव है। इसके बाद भी मिल जाए तो वह सौभाग्य की बात है। नीचे चट्टान भी है। पथरीला इलाका है।

    लेक साइड में तो काफी दिक्कत है। चांदनी चौक के पास द सोलिटियर अपार्टमेंट में रहने वाले विनोद पोद्दार कहते हैं यहां कुल 12 अपार्टमेंट है। कुल साठ से ऊपर लोग रहते हैं। यहां रेन हार्वेस्टिंग की व्यवस्था होने के बाद भी दिक्कत है। सप्लाई पानी से काम चलता है। यहां आसपास यही स्थिति है।

    पानी की बर्बादी से खड़ी हो रही समस्‍या

    कांके रोड में पानी की बहुत दिक्कत है। अब इधर तालाब तो रहे नहीं। चारों तरफ अपार्टमेंट खड़े हो गए। इससे रिचार्ज भी नहीं हो पाता। बारिश के जल को बचाने का कोई उपाय भी नहीं है। कांके रोड में रहने वाले व्यवसायी प्रमोद सारस्वत कहते हैं कि मेरे अपार्टमेंट में पुरानी बोरिंग है। पानी रहता है, लेकिन समस्या तो है ही।

    सप्लाई से राहत मिल जाती है, लेकिन यहां सप्लाई का पाइप फट जाता है और शिकायत करने के बाद भी जल्दी नहीं बनता। सो, हजारों लीटर पानी ऐसे ही बर्बाद हो जाता है। एक ओर हम सब पानी की किल्लत से जूझते हैं, दूसरी ओर आंखों के सामने पानी को बर्बाद होते देखते हैं।

    हर साल पांच फीट नीचे जा रहा पानी

    कांके रोड, लेक एवेन्यू में रहने वाले अशोक नारसरिया कहते हैं मेरे यहां हर साल पांच फीट पानी नीचे जा रहा है। इस बार नपवाया था तो 290 फीट पर पानी है। अगले साल, 295 फीट पर मिलेगा। हमारे यहां शुरू से रेन वाटर हार्वेस्टिंग है, इसलिए पानी की समस्या बहुत नहीं है।

    इधर, हल्की बारिश से कुछ राहत मिली है। चांदनी चौक, गांधीनगर के आसपास बहुत परेशानी है। अभी पता चला कि मोरहाबादी के इ इंपायर अपार्टमेंट में भी पानी की बहुत समस्या है। पर, नए अपार्टमेंट में जरूरी है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग हो।

    इसका कड़ाई से पालन हो तभी हम पानी की समस्या को दूर कर सकते हैं। अन्यथा कांके रोड की जो स्थिति है, आने वाले दिनों में और भयावह होगी। चांदनी चौक के आगे जो नदी है, वह नाला बन गई है। पानी रहता ही नहीं। इसे भी पुनर्जीवित करने की जरूरत है ताकि पानी का लेयर ऊपर आ सके।

    Related Posts

    पीएम आवास योजना सुखमनिया बाई के परिवार के लिए लेकर आई खुशियों की सौगात….

    October 7, 2025

    ‘पापा, मैं ठीक हो गई’ – दिल की बीमारी से ठीक होकर घर लौट रही है मासूम शांभवी…..

    October 7, 2025

    सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: सूर्य प्रकाश त्रिपाठी को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से मिली डबल सब्सिडी…..

    October 7, 2025

    एम्बुलेंस बनी जन्मस्थली : 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ….

    October 7, 2025

    माताओं को स्वास्थ्य और संबल दे रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना….

    October 7, 2025

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिलाओं को पी.एम. जनमन योजना का मिल रहा लाभ…..

    October 7, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पीएम आवास योजना सुखमनिया बाई के परिवार के लिए लेकर आई खुशियों की सौगात….

    October 7, 2025

    ‘पापा, मैं ठीक हो गई’ – दिल की बीमारी से ठीक होकर घर लौट रही है मासूम शांभवी…..

    October 7, 2025

    सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: सूर्य प्रकाश त्रिपाठी को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से मिली डबल सब्सिडी…..

    October 7, 2025

    विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा महिलाओं को पी.एम. जनमन योजना का मिल रहा लाभ…..

    October 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.