Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»आईपीएल की तर्ज पर सीसीपीएल 7 जून से रायपुर में
    छत्तीसगढ़

    आईपीएल की तर्ज पर सीसीपीएल 7 जून से रायपुर में

    By June 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आईपीएल की तर्ज पर सीसीपीएल 7 जून से रायपुर में
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनुमति से छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आईपीएल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का आयोजन शहीद वीरनारायण इंटरनेशनल स्टेडियम रायपुर में किया जा रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ के सभी उदयीमान क्रिकेट खिलाडियों को 6 टीमों में विभक्त करके उनका आपस में मैच कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य भविष्य में अच्छे क्रिकेटरों की पहचान करके उनको एक उज्जवल भविष्य का अवसर प्रदान करना है। मगरपारा रोड में स्थित होटल सिल्वर ओक में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बुल बिलासपुर टीम के कप्तान शशांक सिंह,स्टेट क्रिकेट संघ के सेक्रेटरी,जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष नवीन जाजोदिया, सचिव विनटेश अग्रवाल,टीम के कोच बसंत मोहंती ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ठ चयनित खिलाडयि़ों को मिलाकर यह आयोजन किया जा रहा है।
    बिलासपुर में बुल्स क्रिकेट टीम है जिसके कप्तान शंशाक सिंह है जिन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से अभी वर्तमान 2024 के आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। तथा दूसरा टीम रायपुर रिहोन्स है जिसके कप्तान अमनदीप खरे जिन्होंने अंदर-19 भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में वे रणजी ट्राफी छत्तीसगढ़ के कप्तान भी है। तीसरी टीम रायगढ़ लायन है जिसके कप्तान शुभम अग्रवाल है इन्होंने भी आईपीएल खेला है। चौथी टीम राजनांदगांव पैंथर है जिसके कप्तान अजय मंडल हैं जो अभी वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग के भी सदस्य हैं। पांचवी टीम सरगुजा टाइगर है। जिसके कप्तान आशुतोष सिंह हैं। और छठवीं टीम बस्तर बायसन है जिसके कप्तान शशांक चंद्राकर हैं। इस प्रकार यह सभी टीमें 7 जून से 16 जून तक रायपुर मे शहीद वीर नरायण क्रिकेट इंटरनेशनल स्टेडियम में प्रदर्शन करेगी। इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोट्र्स चैनल में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में विजेता टीम को 15 लख रुपए एवं उपविजेता टीम को 11 लख रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसमे दर्शको को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं ताकि इसे भारत की बेहतरीन क्रिकेट प्रीमियर लीग बनाया जा सके। अभी वर्तमान में भारत में तमिलनाडु प्रीमियर लीग कर्नाटक प्रीमियर लीग काफी प्रसिद्ध है। भविष्य में उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ की प्रीमियर लीग का भी पूरे भारत में नाम होगा और इसके लिए स्टेट क्रिकेट संघ भरपूर प्रयास कर रहा है। इसका उद्घाटन मैच बिलासपुर बुल्स एवं रायपुर के मध्य खेला जाएगा। इसमें बिलासपुर के अंडर 16 एवं 19 खिलाडयि़ों को मैच दिखाने के लिए जिला क्रिकेट संघ बिलासपुर के द्वारा रायपुर लाने के जाने के लिए ए.सी. बस, भोजन की निशुल्क व्यवस्था की गई है ताकि छोटे-छोटे बच्चे उक्त मैच को देखकर शिक्षा ग्रहण कर सके।
    बिलासपुर बुल्स की तरफ से खेलने वाले खिलाडयि़ों के नाम इस प्रकार है शशांक सिंह (कप्तान), आयुष पांडे, शोभित शर्मा,अभिजीत टाह, वैभव पांडे, हर्ष साहू, यश कुमार वरदा, प्रतीक यादव, अनुराग मिश्रा, गौरव कुमार सिंह, मोहम्मद इरफान, शुभम मौर्य, दीपक सिंह बघेल, जितेश चौहान, जितेश कुमार वर्मा, वरुण सिंह भूई, विश्व रंजन त्रिपाठी, मोहम्मद शाहनवाज हुसैन, रुद्र प्रताप, भारत गोंडवानी, अतुल शर्मा, बिलासपुर बुल्स के कोच भारतीय क्रिकेट के उत्कृष्ट गेंदबाज जिन्होंने 100 रणजी ट्रॉफी मैच में 450 विकेट लिया है बसंत मोहंती जी होंगे। सहायक कोच शैलेश सैम्युअल, ट्रेनर स्वदेश नागरे वीडियो एनालिस्ट शहर बेहतरीन कोच दिलीप सिंह टीम के मैनेजर पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी अभ्युदयकांत सिंह होंगे। पत्रकारों से चर्चा के दौरान देवेंद्र सिंह (बाटु सिंह)अनुराग वाजपेई,आलोक श्रीवास्तव, ओपी यादव,रीतेश शुक्ला,दिलीप सिंह,अनूप चढ्ढा,आनंद तावडकऱ,टीम मैनेजर अभ्युदयकांत सिंह,असिस्टेंट कोच शैलेश सैमुएल, एस जावेद, मोइन मिर्जा सहित अन्य खेल पदाधिकारी,खिलाड़ी मौजूद रहे।

    Related Posts

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026

    अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    June 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन….

    June 21, 2026

    ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण, दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा…..

    June 21, 2026

    आसमान में उड़ता ड्रोन और सुधरती तकदीर, सारंगढ़ की सुनीता पटेल ऐसे बनीं ‘लखपति ड्रोन दीदी’….

    June 21, 2026

    गधहाभाटा अब कहलाएगा ‘सोनपुर’, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामवासियों को सौंपी राजपत्र की प्रति…

    June 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    हीरानार छात्रावास पहुंचे मंत्री केदार कश्यप, विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला, अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और बड़े लक्ष्य तय करने की दी सीख…..

    June 21, 2026

    अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए रोज करें योग – उप मुख्यमंत्री अरुण साव….

    June 21, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका, नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन….

    June 21, 2026

    ढोलकल ट्रैकिंग रूट का हुआ लोकार्पण, दंतेवाड़ा में पर्यटन विकास और स्थानीय रोजगार को मिलेगा नया बढ़ावा…..

    June 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.