Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»तानाशाह किम जोंग उन की घटिया हरकत, दक्षिण कोरिया में भेज रहा कचरा और मलमूत्र से भरे गुब्बारे…
    विदेश

    तानाशाह किम जोंग उन की घटिया हरकत, दक्षिण कोरिया में भेज रहा कचरा और मलमूत्र से भरे गुब्बारे…

    By June 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तानाशाह किम जोंग उन की घटिया हरकत, दक्षिण कोरिया में भेज रहा कचरा और मलमूत्र से भरे गुब्बारे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तरी कोरिया ने अब अपने पड़ोसी और दुश्मन राष्ट्र दक्षिण कोरिया को अजीब तरीकों से परेशान करना शुरू कर दिया है।

    रिपोर्ट है कि उत्तरी कोरिया से कचरा और मलमूत्र से भरे गुब्बारे दक्षिण कोरिया के राज्यों में भेजे जा रहे है।

    सेना के अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी कोरिया ने पिछले सप्ताह इस तरह की हरकतें की थी और अब शनिवार से फिर ऐसा शुरू कर दिया है।

    रक्षा मंत्रालय ने सियोल समेत कई शहरवासियों को अलर्ट किया है कि ऐसे किसी गुब्बारे में रासायनिक हथियार या कोई विस्फोटक सामग्री हो सकती है। इसलिए सभी लोग इन गुब्बारों को देखें तो तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी जाए।

    दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने उत्तरी कोरिया से भेजे जा रहे गुब्बारों की संख्या पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।

    योनहाप समाचार एजेंसी ने अज्ञात सैन्य सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि शनिवार रात तक अधिकारियों को राजधानी सियोल और पास के ग्योंगगी प्रांत में लगभग 90 गुब्बारे मिले। इन गुब्बारों में कागज, प्लास्टिक कचरा और सिगरेट के टुकड़े थे। कई गुब्बारों में मलमूत्र और कचरा मिलने की भी जानकारी सामने आई है।

    सियोल समेत कई शहरों में अलर्ट
    सेना ने लोगों को गिरती हुई वस्तुओं से सावधान रहने और उत्तर कोरिया से आने वाली संदिग्ध वस्तुओं को न छूने की सलाह दी है। बल्कि इसके बजाय सैन्य या पुलिस कार्यालयों को इसकी सूचना देने की सलाह दी है।

    अभी तक इस मामले में किसी के घायल होने या मौत की कोई सूचना नहीं आई है।

    सियोल में सरकार ने चेतावनी दी कि शहर के ऊपर आसमान में अज्ञात वस्तुएं देखी गई हैं, जिनके उत्तर कोरिया से आने का संदेह है और सेना उन पर कार्रवाई कर रही है।

    दो दिन में 260 से अधिक गुब्बारे छोड़े
    दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि मंगलवार रात से बुधवार तक देश के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 260 गुब्बारे छोड़े गए।

    सेना ने कहा कि गुब्बारों में विभिन्न प्रकार का कचरा और मलमूत्र था, लेकिन रासायनिक, जैविक या रेडियोधर्मी पदार्थ जैसे कोई खतरनाक पदार्थ नहीं थे। कुछ गुब्बारों में टाइमर लगे हुए थे।

    The post तानाशाह किम जोंग उन की घटिया हरकत, दक्षिण कोरिया में भेज रहा कचरा और मलमूत्र से भरे गुब्बारे… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.