Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»घुसपैठियों के लव और लैंड जिहाद को रोकना जरूरी, RSS-ईसाई मिशनरी मिलाएं हाथ: निशिकांत दुबे…
    देश

    घुसपैठियों के लव और लैंड जिहाद को रोकना जरूरी, RSS-ईसाई मिशनरी मिलाएं हाथ: निशिकांत दुबे…

    By May 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    घुसपैठियों के लव और लैंड जिहाद को रोकना जरूरी, RSS-ईसाई मिशनरी मिलाएं हाथ: निशिकांत दुबे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे झारखंड की गोड्डा लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी हैं।

    इंटरव्यू में उन्होंने चुनाव को लेकर कई सारी बातें साझा कीं। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में कम से कम 1 लाख लोगों को जानता हूं और उनके नाम भी पता हैं।

    मैं उन्हें चेहरे से पहचान सकता हूं। मैं हमेशा कहता रहा हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिपार्टमेंटल स्टोर की तरह हैं, जबकि मैं किराने की छोटी सी दुकान की तरह हूं।

    पीएम ने जो कुछ भी दिया, उसे मैंने रिटेलर की तरह अपने संसदीय क्षेत्र के लिए ले लिया।’ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें 1.5 लाख करोड़ रुपये की योजनाएं दीं, जिनमें से कई पूरी हो चुकी हैं और कुछ पाइपलाइन में हैं।

    इंटरव्यू में निशिकांत दुबे ने कहा, ‘हमारा निर्वाचन क्षेत्र लंबे समय तक पिछड़ा रहा। मगर, पीएम मोदी लुक ईस्ट पॉलिसी लेकर आए। इसलिए मैंने यहां योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए खुदरा विक्रेता के रूप में सभी जुगाड़ किए। एम्स और हवाई अड्डे का श्रेय पीएम मोदी और भाजपा को जाना चाहिए। यह भी ध्यान रहे कि गोड्डा भगवान शिव की भूमि है और पीएम भी उनके भक्त हैं।’

    आदिवासियों की आबादी 11% कम हुई
    पीएम मोदी की तरह मेरा भी यह मानना ​​है कि इलाके की जनसांख्यिकी बदली है। साल 1947 के बाद से झारखंड अकेला ऐसा राज्य है जहां 2008 में सर्वे किए जाने के बावजूद परिसीमन लागू नहीं किया जा सका।’

    उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य भर में आदिवासियों की आबादी 11% कम हुई है। संथाल परगना में ऐसा सबसे अधिक है। वहीं, बांग्लादेशी मुस्लिम आबादी में वृद्धि दर्ज कई गई है क्योंकि आलमगीर आलम (गिरफ्तार मंत्री) का परिवार उन्हें नागरिकता दे रहा है।

    बीजेपी लीडर ने कहा, ‘मैं ये बातें जिम्मेदारी से कह रहा हूं। अब समय आ गया है कि आदिवासियों को बचाया जाए। इसके लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों की ओर से लव और लैंड जिहाद ना हो।

    इसके लिए हमने कहा है कि ईसाई मिशनरियों और आरएसएस दोनों को हाथ मिलाना चाहिए।

    हम आदिवासी समुदाय के भीतर धर्मांतरण के मुद्दे से बाद में निपटेंगे, लेकिन मौजूदा समय आदिवासी संस्कृति को बचाने का है।

    इमरजेंसी के दौरान RSS ने सीपीआई (एम) के साथ काम किया और सभी कांग्रेस विरोधी ताकतों को देश को तानाशाही से बचाने में मदद की।

    The post घुसपैठियों के लव और लैंड जिहाद को रोकना जरूरी, RSS-ईसाई मिशनरी मिलाएं हाथ: निशिकांत दुबे… appeared first on .

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अयोध्या धाम के लिए 850 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना: राज्य में 33 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुुके है रामलला के दर्शन….

    October 8, 2025

    महतारी वंदन योजना: दीपावली के पहले मिली राशि ने त्यौहार के उत्साह को किया दुगुना….

    October 8, 2025

    जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    October 8, 2025

    बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.