Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»सुसाइ़ड अटैक में तालिबान पर बुरी तरह भड़का पाक, चीन ने कुछ नहीं कहा; मारे गए थे 5 चीनी…
    विदेश

    सुसाइ़ड अटैक में तालिबान पर बुरी तरह भड़का पाक, चीन ने कुछ नहीं कहा; मारे गए थे 5 चीनी…

    By May 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुसाइ़ड अटैक में तालिबान पर बुरी तरह भड़का पाक, चीन ने कुछ नहीं कहा; मारे गए थे 5 चीनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव कम होने का नाम नही ले रहा है। 26 मार्च को हुए सुसाइड अटैक पर पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि साजिश अफगानिस्तान में रची गई। 

    खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियरों की जान चली गई थी। इस मामले में पाकिस्तान की जांच में सामने आया है कि साजिश अफगानिस्तान से रची गई लेकिन, तालिबान उसके साथ सहयोग नहीं कर रहा है।

    उधर, अपने नागरिकों की मौत पर पहले से भड़के चीन ने पाकिस्तान की जांच की सराहना तो की लेकिन, तालिबान को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान से परहेज किया। 

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार पर आरोप लगाया है कि एक तरफ हमने दुनिया के तमाम देशों की परवाह किए बगैर अपने पड़ोसी देश के यहां राजदूत भेजकर खुशहाल रिश्तों की बुनियाद रखी लेकिन, पड़ोसी देश में हमारे भरोसे को तोड़ा है।

    पाकिस्तान में हुए आत्मघाती हमले में कई लोग मारे गए। जांच के दौरान हमे पता लगा है कि इस पूरे कांड की साजिश अफगानिस्तान में रची गई। हमने तालिबान की अंतरिम सरकार से साजिशकर्ताओं को हमे सौंपने और जांच में सहयोग की अपील की लेकिन, वो हमारे दावे को नकार रहे हैं।

    पाक को चीन का समर्थन
    26 मार्च को एक सुसाइड अटैक में मारे गए पांच चीनी इंजीनियरों को लेकर पाकिस्तान के कदम की चीन ने सराहना की है। बीजिंग सरकार ने पाकिस्तान का समर्थन किया है लेकिन, तालिबान पर कहे पाक के शब्दों को समर्थन करने से परहेज किया।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, ”चीन आतंकवादी हमले की जांच पर पाकिस्तानी पक्ष द्वारा की गई महत्वपूर्ण जांच की सराहना करता है।

    चीन संबंधित देशों से आतंकवाद विरोधी सहयोग को मजबूत करने, सभी आतंकवादी संगठनों को जड़ से उखाड़ फेंकने और सभी देशों की सामान्य सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा करने का आह्वान भी करता है।”

    तालिबान पर बुरी तरह भड़का पाकिस्तान
    इससे पहले, पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने दावा किया था कि आत्मघाती हमलावर एक अफगान नागरिक था।

    लाहौर में एक संवाददाता सम्मेलन में, आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने कहा, “हमला पूरी तरह से अफगानिस्तान से संचालित किया गया था और विशेष रूप से पाकिस्तान में चीनी कर्मियों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी।”

    उन्होंने प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को इसके लिए दोषी ठहराया। पाकिस्तान के आरोप से द्विपक्षीय संबंधों में और तनाव आ गया है। 

    इसके अलावा पाकिस्तान लगातार तालिबान से अफगानिस्तान में स्थित टीटीपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह कर रहा है।

    उधर,  काबुल ने पाकिस्तान के इन आरोपों से इनकार किया है। पाकिस्तान के साजिशकर्ताओं को उसे सौंपने के आग्रह के दो दिन बाद तक तालिबान ने कोई जवाब नहीं दिया है।

    The post सुसाइ़ड अटैक में तालिबान पर बुरी तरह भड़का पाक, चीन ने कुछ नहीं कहा; मारे गए थे 5 चीनी… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    June 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम…..

    June 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक…..

    June 19, 2026

    धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.