Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»शराब पी और फिर रात भर सांसद का शव काटता रहा, कसाई ने बताई उस रात की पूरी कहानी…
    विदेश

    शराब पी और फिर रात भर सांसद का शव काटता रहा, कसाई ने बताई उस रात की पूरी कहानी…

    By May 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शराब पी और फिर रात भर सांसद का शव काटता रहा, कसाई ने बताई उस रात की पूरी कहानी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार की हत्या बेहद वीभत्स तरीके से की गई थी।

    सांसद को उनके ही दोस्त अख्तरुज्जमां ने मरवा दिया था, जिसके साथ वह सोने का अवैध कारोबार कोलकाता से ही चलाते थे।

    बांग्लादेशी एजेंसियों का कहना है कि इसी धंधे के चलते शायद दोनों में विवाद हुआ था और बात में सांसद की हत्या तक जा पहुंची।

    अमेरिका में रहने वाले अख्तरुज्जमां ने फिर अपने ही सांसद मित्र की 5 करोड़ टका देकर हत्या करा दी। कोलकाता में इस हाईप्रोफाइल और वीभत्स हत्याकांड ने स्थानीय प्रशासन को भी हिला दिया। 

    इस हत्याकांड को लेकर अब तक कई लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें से एक जिहाद नाम का कसाई भी है। उसने ढाका पुलिस और सीआईडी को पूछताछ में बताया है कि वह शराब पीकर पूरी रात सांसद के शव को काटता रहा।

    उसने पूछताछ में बताया है कि हत्यारे कोलकाता के उस फ्लैट से 4.3 लाख रुपये लेकर निकले। यही नहीं शव को काटने वाले कसाई ने सांसद की ही शर्ट पहन ली थी।

    हत्या में शामिल एक आरोपी मोहम्मद सियाम हुसैन के बारे में कहा जा रहा है कि वह नेपाल में छिपा है और वही यह कैश भी ले गया था।

    इंटरपोल की मदद उसे खोजने की कोशिशें की जा रही हैं। वहीं मुख्य आरोपी अख्तरुज्जमां को लेकर कहा जा रहा है कि वह शायद पहले ही अमेरिका भाग चुका है। 

    पूछताछ में मुंबई में रहने वाले बांग्लादेशी मूल के कसाई जिहाद ने बताया कि वह 13 मई की पूरी रात शव को काटता ही रहा। उसने ऐसा करने के लिए पहले खूब शराब पी थी। इसके बाद वह सुबह सांसद की ही शर्ट पहनकर बाहर निकला। इसकी वजह यह थी कि खुद उसकी शर्ट में बहुत सारा खून लग गया था।

    बंगाल की सीआईडी टीम और बांग्लादेश की पुलिस ने सोमवार को सांसद के मर्डर का सीन रीक्रिएट किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सांसद उस फ्लैट में दोपहर को 3 बजे आए थे, जहां उनकी हत्या हुई थी। उनके साथ शिमुल और फैसल नाम के दो शख्स थे, जो हत्या में शामिल थे। इन लोगों को अख्तरुज्जमां ने ही सांसद की हत्या के लिए सुपारी दी थी। 

    सांसद के फ्लैट में जाने से पहले ही मौजूद थे कसाई समेत दो लोग

    सांसद जब फ्लैट में ले जाए गए तो उससे पहले वहां कसाई का काम करने वाला जिहाद और सियाम मौजूद थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार हत्यारों ने सांसद को गला दबाकर मार डाला और फिर शव के कसाई को देकर टुकड़े करा डाले। यही नहीं हल्दी का लेप लगा दिया गया ताकि बदबू न आए और खाल तक उतार ली।

    अब तक इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सांसद को फ्लैट तक बहकाकर ले जाने वालों में एक महिला भी थी। इसलिए माना जा रहा है कि सांसद को फंसाने के लिए हनी ट्रैप का इस्तेमाल किया गया।

    The post शराब पी और फिर रात भर सांसद का शव काटता रहा, कसाई ने बताई उस रात की पूरी कहानी… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.