Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»तुर्किये के ऊपर उड़ रहे विमान में तेज झटके, हलक में अटकी यात्रियों की जान; 12 लोग हुए घायल…
    विदेश

    तुर्किये के ऊपर उड़ रहे विमान में तेज झटके, हलक में अटकी यात्रियों की जान; 12 लोग हुए घायल…

    By May 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    तुर्किये के ऊपर उड़ रहे विमान में तेज झटके, हलक में अटकी यात्रियों की जान; 12 लोग हुए घायल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दोहा से आयरलैंड की राजधानी डबलिन जा रहे कतर एयरवेज के एक विमान में टर्बुलेंस आने से 12 लोग घायल हो गए। ऐसा बताया जा रहा है कि विमान में उड़ान भरने के दौरान तेज झटके महसूस हुए।

    इस दौरान प्लेन में सवार छह यात्री और छह क्रू मेंबर के घायल होने की खबर है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कतर एयरवेज की फ्लाइट QR017 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर निर्धारित समय दोपहर 1 बजे से पहले डबलिन हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। ऐसा बताया जा रहा है कि दौरान घायल आठ लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

    आठ लोगों को भेजा गया अस्पताल
    डबलिन एयरपोर्ट ने एक बयान में कहा लैंडिंग के बाद प्लेन में इमरजेंसी सर्विस मुहैया कराई गई। इस दौरान एयरपोर्ट पुलिस, अग्निशमन और बचाव विभाग को पहले से ही तैनात कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि कतर एयरवेज के इस प्लेन में टर्बुलेंस की घटना तब हुई जब यह विमान तुर्किये के ऊपर से गुजर रहा था।

    सिंगापुर एयरलाइंस में भी आया था टर्बुलेंस
    उल्लेखनीय है कि पांच दिन पहले लंदन से आ रही सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट में भीषण टर्बुलेंस आने से एक ब्रिटिश व्यक्ति की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। वहीं इस दौरान दर्जनों लोग घायल हो गए थे।

    झटकों के बाद बोइंग 777-300 ईआर विमान निर्धारित लंदन-सिंगापुर उड़ान को बैंकॉक की ओर मोड़ दिया गया। इन झटकों के कारण यात्री और चालक दल के सदस्य छत से टकरा गए। इन झटकों के कारण एक 73 वर्षीय ब्रिटिश यात्री की संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई और कम से कम 30 लोग घायल हो गए।

    The post तुर्किये के ऊपर उड़ रहे विमान में तेज झटके, हलक में अटकी यात्रियों की जान; 12 लोग हुए घायल… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अंधेरे से उजाले की ओर सुकमा, माड़वी मुये की दोनों आँखों का हुआ ऑपरेशन, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद….

    June 23, 2026

    सुशासन तिहार से बुजुर्गों को मिला सामाजिक सुरक्षा का संबल, 1062 हितग्राहियों की वृद्धावस्था पेंशन हुई स्वीकृत…

    June 23, 2026

    टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप….

    June 23, 2026

    डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि….

    June 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.