Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»हत्यारों को गोल्ड मेडल दिया; तीन देशों के फिलिस्तीन को मान्यता देने पर भड़के नेतन्याहू, ऐक्शन की चेतावनी…
    विदेश

    हत्यारों को गोल्ड मेडल दिया; तीन देशों के फिलिस्तीन को मान्यता देने पर भड़के नेतन्याहू, ऐक्शन की चेतावनी…

    By May 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हत्यारों को गोल्ड मेडल दिया; तीन देशों के फिलिस्तीन को मान्यता देने पर भड़के नेतन्याहू, ऐक्शन की चेतावनी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल और हमास आतंकियों के बीच चल रही भीषण लड़ाई के बीच नॉर्वे, स्पेन और आयरलैंड ने फिलिस्तीन को औपचारिक देश के रूप में मान्यता दे दी है।

    तीनों देशों के इस कदम ने इजरायल को बुरी तरह भड़का दिया है। पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने इस कदम की कड़ी आलोचना करते हुए तीनों देशों से राजदूत वापस बुला लिए हैं।

    साथ ही तंज भी कसा कि यह हत्यारों को गोल्ड मेडल देने जैसा है। उन्होंने कहा कि यह कदम 7 अक्तूबर को इजरायल में हुए भीषण नरसंहार का समर्थन करता है।

    हालांकि इससे हम रुकने वाले नहीं हैं। अगर यह फैसला वापस नहीं लिया तो हम उन देशों के खिलाफ भी इसी तरह के कदम उठाएंगे।

    प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को कहा कि स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे की फिलिस्तीन को देश की मान्यता देना “आतंकवाद के लिए इनाम” देने के समान है।

    नेतन्याहू ने कहा कि आतंकवाद फैलाने वाले किसी देश को इस तरह से बढ़ावा दिए जाने का काम नहीं करना चाहिए। यह कदम 7 अक्तूबर को हमारे देश में हुए नरसंहार को बढ़ावा देने जैसा है।

    उन्होंने आगे कहा कि आतंकवाद के लिए पुरस्कार नहीं दिया जाता और यह कदम हमे हमास के खिलाफ हमला करने से नहीं रोक सकता।

    इजरायल का ऐक्शन
    स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड के फिलिस्तीन को मान्यता देने पर इजरायल इस कदर भड़का हुआ है कि उसने इस तीनों देशों से तुरंत अपने राजदूत वापस बुला लिए। विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने कहा, “मैं आज स्पष्ट संदेश भेज रहा हूं कि अगर कोई भी इजरायल की संप्रभुता को कमजोर करता है और इसकी सुरक्षा में दखलंदाजी करता है तो इजरायल उन लोगों के खिलाफ सख्ती बरतेगा।”

    हमास और ईरान को इनाम दे रहे
    काट्ज ने कहा, “आयरलैंड और नॉर्वे ने फिलीस्तीन को मान्यता देने का फैसला लेकर हमास और ईरान को इनाम देने का विकल्प चुना है। साथ ही दुनिया के सामने यह संदेश स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद फ़ायदेमंद है जबकि इस आतंकवादी संगठन हमास ने यहूदियों का सबसे बड़ा नरसंहार और दुनियाभर में सबसे ज्यादा यौन अपराध किया है।” उन्होंने चेतावनी देते हुए, “इज़रायल चुप नहीं रहेगा। इसके और भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। स्पेन अगर फिलिस्तीन को मान्यता देने के इरादे पर कायम रहता है, तो उसके खिलाफ भी इसी तरह का कदम उठाया जाएगा।”

    इजरायल ने फिलिस्तीन को सिर्फ दर्द दिया
    उधर, फिलिस्तीन को मान्यता देने के अपने फैसले को सही ठहराते हुए नॉर्वे, स्पेन और आयरलैंड ने कहा कि वे औपचारिक रूप से अगले सप्ताह तक फिलिस्तीन को एक राष्ट्र के रूप में मान्यता दे दें।

    नॉर्वे ने तारीख की भी घोषणा की। पीएम ोनस गार स्तोर ने कहा कि 28 मई को फिलिस्तीन को देश के रूप में मान्यता दी जाएगी।

    स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा है कि नेतन्याहू दो-राष्ट्र समाधान को जोखिम में डाल रहे हैं। उन्होंने फ़लस्तीन पर इजरायल की नीति को दर्द और तबाही की नीति कहा है।

    The post हत्यारों को गोल्ड मेडल दिया; तीन देशों के फिलिस्तीन को मान्यता देने पर भड़के नेतन्याहू, ऐक्शन की चेतावनी… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.