Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»पसलियां तोड़ी, आंखों से बह रहा था खून; मां का प्रेमी बना हैवान, एक साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत…
    विदेश

    पसलियां तोड़ी, आंखों से बह रहा था खून; मां का प्रेमी बना हैवान, एक साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत…

    By May 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पसलियां तोड़ी, आंखों से बह रहा था खून; मां का प्रेमी बना हैवान, एक साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के ओहियो शहर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

    यहां मां के सामने उसके प्रेमी एक साल के बच्चे को इतनी बेरहमी से मारा कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। बच्चे के शरीर पर घाव के अनगिनत जख्म थे।

    पुलिस के अनुसार, बच्चे की पसलियां टूटी हुई थी, लीवर क्षतिग्रस्त हो गया था और आंख से खून बह रहा था। इस हैवानियत ने शहरवासियों को हिला कर रख दिया है। 

    People की एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 साल के एक शख्स पर अपनी प्रेमिका के एक साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा है।

    आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के वकील मेलिसा पॉवर्स ने कहा कि एक वर्षीय करीम कीता को 5 मई के दिन अस्पताल में मृत घोषित किया गया।

    वह अपने घर में बेहोश अवस्था में पाया गया था। पॉवर्स के बयान के अनुसार, 23 वर्षीय एडवर्ड मरे को करीम की मौत के संबंध में पहले हिरासत में लिया गया था और बाद में हत्या सहित कई मामलों में दोषी ठहराया गया है। 

    बच्चे के साथ हैवानियत
    अभियोजन पक्ष की ओर से बताया गया कि डॉक्टरी जांच के बाद सामने आया कि करीम के शरीर में चोट के कई निशान थे। जिस वजह से उसे कार्डियक अरेस्ट हुआ और उसकी मौत हो गई।

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता लगा कि बच्चे के दिमाग में चोट के निशान थे, पसली टूटी हुई थीं, लीवर क्षतिग्रस्त हो गया था और आंखों से खून बह रहा था।

    बच्चे के दिमाग में सूजन भी थी। सिनसिनाटी अस्पताल के डॉक्टरों ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि बच्चे की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि उसकी हत्या की गई है। 

     सुलाने के बहाने बच्चे को कमरे ले गया था आरोपी
    वकील की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि करीम की मां अमिनाता कीता और मरे करीब तीन महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। ऐसा दावा किया गया है कि 1 मई को जब वे घर के बाहर खेल रहे थे तो मरे करीम को सुलाने के बहाने अंदर ले गया।

    मरे ने करीम के साथ कुछ ही मिनट बिताए। वह पहले से ही करीम को मारने का मन बना चुका था। मरे ने बच्चे के साथ इतनी क्रूरता क्यों दिखाई? उसने इस बात का खुलासा नहीं किया है।

    अदालती दस्तावेजों के अनुसार, मरे पर हत्या, हमला और एक मासूम बच्चे के जीवन को खतरे में डालने के आरोप लगाए गए हैं। पॉवर्स ने कहा, “यह मामला दिल दहलाने वाला है। मैं एक मासूम बच्चे को इतनी गंभीर चोट पहुंचाने के लिए किसी भी तरह की सफाई या तर्क की उम्मीद भी नहीं कर सकती हूं। यह सोचना वास्तव में परेशान करने वाला है कि ऐसा करने में कोई राक्षस हमारे बीच रह रहा है।”

    The post पसलियां तोड़ी, आंखों से बह रहा था खून; मां का प्रेमी बना हैवान, एक साल के मासूम की हार्ट अटैक से मौत… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल…..

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौंपी सौगातें: वन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित….

    February 6, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.