Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»फिल्मी अंदाज में हत्या और गुप्त ऑपरेशन, रईसी की मौत पर मोसाद के क्यों चर्चे…
    विदेश

    फिल्मी अंदाज में हत्या और गुप्त ऑपरेशन, रईसी की मौत पर मोसाद के क्यों चर्चे…

    By May 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिल्मी अंदाज में हत्या और गुप्त ऑपरेशन, रईसी की मौत पर मोसाद के क्यों चर्चे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत को लेकर साजिश भरे सिद्धांतों की इंटरनेट पर भरमार है।

    लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं जिससे आशंकाओं को बल मिल रहा है। रईसी और ईरानी विदेश मंत्री को लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार को घने कोहरे के बीच पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    मालूम हो कि रईसी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के शिष्य थे।

    वह ईरान-इराक युद्ध के अंत में 1988 में हजारों राजनीतिक कैदियों को सामूहिक फांसी दिए जाने में शामिल रहे। राष्ट्रपति रईसी के नेतृत्व में ईरान ने हथियार बनाने के आवश्यक स्तर तक यूरेनियम संवर्धन किया। साथ ही, इसने इजरायल पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

    2023 में इजरायल और हमास के बीच युद्ध शुरू हुआ। ईरान समर्थित मिलिशिया ने इजरायल को निशाना बनाया। तेहरान ने अप्रैल में इजरायल पर असाधारण हमला किया जिसमें सैकड़ों ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं।

    हालांकि, इजरायल, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने इनमें से अधिकतर मिसाइलों को मार गिराया था। इन सबको लेकर इजरायल काफी भड़का हुआ था। 

    ध्यान रहे कि ईरान ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में किसी भी तरह की गड़बड़ी का संकेत नहीं दिया है। इसके बावजूद, कुछ लोग इसके पीछे इजरायल का हाथ होने का आरोप लगा रहे हैं।

    ऐसी थ्योरी को हवा देने का काम इजरायली जासूसी एजेंसी मोसाद करती है जिसके पास ईरान के अंदर हमला करने की असाधारण क्षमता है।

    ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या 
    ईरान के भीतर अहम ठिकानों के साथ ही मशहूर हस्तियों पर कई बार हमले हो चुके हैं जिसके पीछे इजरायल का हाथ बताया जाता है। ऐसे ही, 2020 में एक ऑपरेशन के तहत ईरानी परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह की हत्या कर दी गई थी। तेहरान ने इसे एक तरह का जटिल ऑपरेशन बताया था।

    ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव रियर-एडमिरल अली शामखानी ने बताया, ‘ऑपरेशन में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया और घटनास्थल पर कोई भी मौजूद नहीं था।’ पिछले साल इजरायल ने ईरान के भीतर एक और नाटकीय ऑपरेशन को अंजाम देने का दावा किया था।

    कई लोगों को इजरायल के इस दावे से हैरानी हुई कि उसने ईरानी धरती पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के एक सदस्य से पूछताछ की थी।

    इस तरह, इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद में कई सफल ऑपरेशन्स को अंजाम दे चुकी है। यही वजह है कि रईसी की मौत को लेकर लोग मोसाद की ओर उंगुली उठा रहे हैं।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026

    मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित….

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.