Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल पोस्ट की तस्वीर…
    विदेश

    दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल पोस्ट की तस्वीर…

    By May 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली में पीएम मोदी की चुनावी रैली में पहुंचे सिंगापुर के उच्चायुक्त, भगवा गमछा डाल पोस्ट की तस्वीर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग भी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचे थे।

    रैली के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर रैली की तारीफ करते हुए इसे धमाकेदार बताया। साइमन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम मोदी की हाथ लहराते हुए तस्वीर शेयर की।

    उन्होंने लिखा, अपने साथी राजनयिकों के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की प्रक्रिया को देखने के लिए पहली पंक्ति में बैठने का मौका मिला। धमाकेदार! 

    बता दें कि कई विदेशी राजनयिकों का एक ग्रुप प्रधानमंत्री मोदी की रैली देखने पहुंचा था।

    इसमें साइमन के साथ ङी नेपाल के राजदूत शंकर पी शर्मा भी शामिल थे। बता दें कि दिल्ली में एक ही चरण में 25 मई को वोटिंग होनी है।

    पीएम मोदी मनोज तिवारी की नॉर्थ ईस्ट सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। बता दें कि इस बार इंडिया गठबंधन ने इस सीट पर कन्हैया कुमार को टिकट दिया है। 

    रैली के बाद एएनआई से बात करते हुए भारत में नेपाली राजदूत शंकर पी शर्मा ने कहा कि वह 20 लोगों के साथ रैली में पहुंचे थे जिसमें से 6 राजदूत शामिल थे।

    उन्होंने कहा, हमने दिल्ली की रैली देखी। यह लगभग नेपाल जैसी ही है। लेकिन पहली बार मुझे भारत की किसी राजनीतिक जनसभा में शामिल होने का मौका मिला।

    हमें इसपर गर्व है। उन्होंने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए कहा कि चुनाव के कई चरण संपन्न हो चुके हैं। शर्मा ने कहा, भारत लोकतंत्र की जननी है। इसलिए मुझे गर्व है कि मैं प्रधानमंत्री मोदी की रैली में शामिल हुआ। 

    इस जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि 60 साल पहले जब उन्होंने घर छोड़ा था तो उन्हें नहीं पता था कि पूरा देश ही उनका परिवार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह चौबीसों घंटे देश के लोगों के लिए काम करते हैं।

    उन्होंने कहा, मैं कभी अपने लिए नहीं जीता हूं। मैं अपके बच्चों के भविष्य के लिए काम करता हूं। मेरा कोई वारिस नहीं है। 140 करोड़ देशवासी ही मेरे वारिस हैं।

    उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने देश को लूटा है। उनके पास क्षमता नहीं थी कि 10 जनपथ से कोई प्रत्याशी चुनाव में उतार दें।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.