Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?…
    विदेश

    अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?…

    By May 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब बिना वीजा के भी जा सकेंगे रूस, कर सकेंगे मॉस्को और सेंट पीट्सबर्ग की खूबसूरती का दीदार; पर कब से?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और रूस की मित्रता पूरी दुनिया में मशहूर है। जब-जब संकट आया है दोनों देशों ने एक-दूसरे की मदद की है।

    अब इस दोस्ती में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। दोनों देश अपने लोगों को वीजा फ्री टूरिस्ट एंट्री देने की कार्य योजना पर काम कर रहे हैं।

    उम्मीद जताई जा रही है कि 2024 में इसे मूर्त रूप दिया जा सकता है। एक रूसी मंत्री के मुताबिक, रूस और भारत के बीच यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए द्विपक्षीय समझौते पर अगले महीने यानी जून में बातचीत शुरू होगी। 

    आरटी न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया रूसी मंत्री ने यह भी कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली वीजा फ्री टूरिस्ट ग्रुप को एक-दूसरे देश में भेजने और पर्यटन संबंधों को बढ़ावा देने की योजना पर गंभीरता से काम कर रहे हैं। 

    आरटी न्यूज ने रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय के बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और विशेष परियोजना विभाग की निदेशक निकिता कोंद्रतयेव के हवाले से कहा है कि भारत में अंदरूनी मंत्रालयों के बीच कॉर्डिनेशन का काम अंतिम चरण में है।

    कज़ान में “रूस – इस्लामिक वर्ल्ड: कज़ानफ़ोरम 2024” अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच के मौके पर रूसी मंत्री ने घोषणा की कि जून में पहली बार मॉस्को और नई दिल्ली के बीच मसौदा समझौते पर चर्चा की जाएगी और 2024 के  अंत तक इस पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

    मंत्री ने कहा, “रूस और भारत अपने पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार हैं। दोनों देश वीजा फ्री टूरिस्ट ग्रुप का आदान-प्रदान शुरू करने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों के बीच बातचीत का पहला दौर जून में निर्धारित है, जिसका लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक द्विपक्षीय समझौते को अंतिम रूप देना है।”

    कोंद्रतयेव  ने बताया कि रूस चीन और ईरान के साथ भी मौजूदा वीजा फ्री एंट्री और मुक्त यात्रा समझौतों की उपलब्धियों को जारी रखना चाहता है।

    बता दें कि 1 अगस्त 2016 को, रूस और चीन ने बिना वीजा के ग्रुप टूरिस्ट एंट्री कार्यक्रम की शुरुआत की थी, जो अबतक जारी है। कोंद्रतयेव के मुताबिक, उसी दिन रूस और ईरान ने भी वीजा फ्री ग्रुप टूरिस्ट एंट्री कार्यक्रम की शुरुआत की थी। रूस अब इसे भारत के साथ आगे बढ़ाना चाहता है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.