Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी कभी हरे तो कभी लाल…
    देश

    शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी कभी हरे तो कभी लाल…

    By May 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी कभी हरे तो कभी लाल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद सतर्क रही। शुरुआती झटकों के बाद अब सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर है।

    सेंसेक्स 93 अंक ऊपर 73757 के लेवल पर है और निफ्टी 18 अंकों की तेजी के साथ 22422 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

    निफ्टी टॉप गेनर में महिंद्रा एंड महिंद्रा 6 फीसद से अधिक उछलकर 2516.40 रुपये पर पहुंच गया है। ग्रासिम, स्टेट बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज और टाटा मोटर्स भी टॉप गेनर हैं।

    9:15 AM Share Market Live Updates 17 May:शेयर मार्केट की शुरुआत आज बेहद सतर्क रही। सेंसेक्स 47 अंक ऊपर 73711 और निफ्टी 37 अंकों की बढ़त के साथ 22255 के लेवल पर खुला, लेकिन चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों लाल हो गए। निफ्टी 25 अंक नीचे 22378 और सेंसेक्स 105 अंकों की गिरावट के 73555 पर आ गया।

    Share Market Live Updates 17 May: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत सतर्क हो सकती है। क्योंकि, एशियन मार्केट में आज कमजोरी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए।

    डाऊ जोंस 40000 का स्तर पार करने के बाद गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 39869 के लेवल पर बंद हुआ।

    एसएंडपी ने भी 11 अंकों की कमजोरी के साथ 5297 पर अपने गुरुवार के कारोबार को समाप्त किया। जबकि, नैस्डैक भी 0.26 फीसद टूटकर 16698 पर बंद हुआ।

    अगर गिफ्ट निफ्टी की बात करें तो आज यह पिछले बंद 22460 की तुलना में 22469 पर खुला। महज नौ अंकों की बढ़त बता रही है कि भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी के लिए संकेत बहुत अच्छे नहीं हैं।

    आज क्या खरीदें

    प्रभुदास लीलाधर की वाइस प्रेसीडेंट टेक्नीकल रिसर्च वैशाली पारेख का मानना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स के 22,400 अंक के करीब पहुंचने के बाद घरेलू बाजार शेयर मार्केट का मूड बेहतर हुआ है।

    पारेख ने कहा है कि निफ्टी-50 अब 22,600 अंक की ओर बढ़ रहा है, और आज महत्वपूर्ण सपोर्ट 22,250 के आसपास होगा। आज खरीदने वाले शेयरों के संबंध में वैशाली पारेख ने तीन स्टॉक खरीदने की सिफारिश की है।

    इनमें टाटा कंज्यूमर, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं।

    (डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ….

    March 29, 2026

    माँ कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 29, 2026

    लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ को और अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और जनोन्मुखी बनाएं- राज्यपाल रमेन डेका….

    March 29, 2026

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को बताया प्रेरणादायी….

    March 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.