Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अब मालदीव नहीं, श्रीलंका पहुंच रहे भारतीय टूरिस्ट्स; एक बेवकूफी से कैसे तबाह हुए मोहम्मद मुइज्जू…
    विदेश

    अब मालदीव नहीं, श्रीलंका पहुंच रहे भारतीय टूरिस्ट्स; एक बेवकूफी से कैसे तबाह हुए मोहम्मद मुइज्जू…

    By May 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब मालदीव नहीं, श्रीलंका पहुंच रहे भारतीय टूरिस्ट्स; एक बेवकूफी से कैसे तबाह हुए मोहम्मद मुइज्जू…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और मालदीव के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा है।

    मोहम्मद मुइज्जू के मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद से ही माले और नई दिल्ली के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। मुइज्जू के ‘इंडिया आउट’ वाले नारे की बेवकूफी से पूरा मालदीव तबाह होने लगा।

    भारत ने भी मालदीव का जवाब देते हुए बॉयकॉट मालदीव जैसे ट्रेंड्स सोशल मीडिया पर चलाए, जिससे वहां की पर्यटन इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है।

    भारत और मालदीव में टेंशन के बीच श्रीलंका को फायदा हो गया है। श्रीलंकाई टूरिज्म मिनिस्टर हरिन फर्नांडो ने बताया है कि भारतीय पर्यटकों द्वारा मालदीव के बहिष्कार के आह्वान से श्रीलंका के टूरिज्म इंडस्ट्री पर पॉजिटिव असर पड़ा है।

    फर्नांडो ने ‘सीएनबीसी’ से बात करते हुए कहा कि मालदीव में चल रही स्थिति से अनजाने में श्रीलंका के पर्यटन क्षेत्र को फायदा हुआ है।

    पिछले साल 2023 में जनवरी महीने में 13,759 भारतीय यात्रियों ने श्रीलंका की यात्रा की थी, जबकि यह इस साल जनवरी में बढ़कर 34,399 हो गया।

    वहीं, फरवरी में पिछले साल 13714 लोग श्रीलंका गए थे, जबकि इस साल यह संख्या बढ़कर 30,027 हो गई है।

    इसी तरह मार्च में पिछले साल के आंकड़े 18,959 की तुलना में इस बार 31,853 भारतीय लोगों ने श्रीलंका की यात्रा की है। अप्रैल में पिछले साल 19,915 लोग श्रीलंका गए, जबकि इस साल 27,304 भारतीयों ने श्रीलंका की यात्रा की है।

    जनवरी में हुए सोशल मीडिया विवाद का संदर्भ देते हुए फर्नांडो ने कहा, “मालदीव मुद्दा… हमारी मदद कर रहा है।” उल्लेखनीय है कि जनवरी महीने की शुरुआत में भारत और मालदीव के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था।

    पीएम नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने लक्षद्वीप घूमने जाने की पर्यटकों से अपील की थी।

    इसी बीच, मालदीव बॉयकॉट भी ट्रेंड करने लगा था। तभी से मालदीव जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में बड़ी गिरावट देखी गई है।

    श्रीलंका के पर्यटन मंत्रालय ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि यात्रा पैटर्न में बदलाव स्पष्ट है। भारत, जो 2023 में मालदीव के लिए सबसे बड़ा मार्केट था, अब चीन, रूस, यूनाइटेड किंगडम, इटली और जर्मनी जैसे देशों के बाद छठे स्थान पर है।

    व्यापार और पर्यटन दोनों में श्रीलंका और भारत के बीच मजबूत संबंधों पर प्रकाश डालते हुए फर्नांडो ने श्रीलंका द्वारा भारतीय पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी जोर डाला।

    उन्होंने श्रीलंका के बारे में बताया, जिनमें इसके समुद्र तट, कैसीनो,  प्राचीन हिंदू महाकाव्य, रामायण से जुड़े स्थल आदि शामिल हैं।

    भारतीय कंपनियां श्रीलंका में कर रहीं निवेश
    फर्नांडो ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि 2030 तक भारतीय पर्यटक दुनिया के चौथे सबसे बड़े खर्च करने वाले बनने की ओर होंगे। फर्नांडो ने कहा, “मुझे लगता है कि सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत है और श्रीलंका निश्चित रूप से इससे लाभान्वित हो रहा है।”

    उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने द्वीप पर पर्याप्त निवेश किया है। उन्होंने कहा, ”बड़ी होटल श्रृंखला आईटीसी ने भारत से बाहर श्रीलंका में अपना पहला होटल खोला है।

    हमने इसे लगभग कुछ सप्ताह पहले ही खोला है, और यह गॉल फेस में एक खूबसूरत संपत्ति है।” उन्होंने देश की राजधानी कोलंबो में समुद्र के किनारे के क्षेत्र का संदर्भ देते हुए कहा कि यह सबसे अच्छी चीजों में से एक है जो मैंने अपने जीवन में देखी है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली लोरमी के फल विक्रेता की किस्मत: सोना कैवर्त्य को दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में मिला सम्मान…..

    February 6, 2026

    बस्तरवासियों को मिली ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ की अनमोल सौगात: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण….

    February 6, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘बस्तर पंडुम-2026’ का शुभारंभ — जनजातीय कला और परंपरा का होगा भव्य उत्सव……

    February 6, 2026

    महतारी वंदन योजना से मातृत्व को संबल: श्रीमती श्यामबती ने बेटियों के भविष्य को दी सुरक्षित दिशा….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.