Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»जस्टिन ट्रूडो से न हिंदू खुश न सिख, मुस्लिम समर्थन भी घट रहा; सर्वे ने चौंकाया…
    विदेश

    जस्टिन ट्रूडो से न हिंदू खुश न सिख, मुस्लिम समर्थन भी घट रहा; सर्वे ने चौंकाया…

    By May 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जस्टिन ट्रूडो से न हिंदू खुश न सिख, मुस्लिम समर्थन भी घट रहा; सर्वे ने चौंकाया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा में अगले साल अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं। इससे पहले आया एक सर्वे प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और लिबरल पार्टी के लिए टेंशन का कारण भी बन सकता है।

    संकेत मिल रहे हैं कि देश में हिंदू और सिख मतदाता बड़ी संख्या में कंजर्वेटिव पार्टी को मतदान कर सकते हैं।

    वहीं, सर्वे से यह भी पता चला है कि ट्रूडो की पार्टी मुस्लिम और यहूदियों का भी समर्थन खोती नजर आ रही है।

    क्या कह रहे हैं आंकड़े
    एन्गस रीड इंस्टीट्यूट या ARI की तरफ से जारी ताजा सर्वे में कहा जा रहा है कि कंजर्वेटिव के पास हिंदू समर्थन 53 फीसदी पर है।

    जबकि, सिख के मामले में यह एक पॉइंट ज्यादा है। इससे उलट, लिबरल्स को 22 फीसदी हिंदुओं और 21 फीसदी सिखों का समर्थन हासिल है। कहा जा रहा है कि कंजर्वेटिव्स के प्रति इन समुदायों का रुझान काफी अहम है।

    इसकी एक वजह यह भी है कि ये ग्रेटर टोरंटो एरिया, मेट्रो वेंकूवर और कैलगरी में बड़े मतदाता समूह के तौर पर सामने आते हैं और आगामी चुनावों में यह काफी अहम साबित हो सकता है।

    मुस्लिम भी नहीं कर रहे ट्रूडो का समर्थन?
    गाजा और इजरायल के मामले में लगातार संतुलन बनाने की कोशिश में लगी ट्रूडो सरकार के हाथों से मुस्लिम और यहूदी समर्थन भी छिटकता नजर आ रहा है।

    खबर है कि 41 फीसदी मुस्लिम न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी या NDP का समर्थन कर रहे हैं। जबकि, लिबरल्स के मामले में आंकड़ा 31 प्रतिशत पर है।

    इधर, कनाडा में रहने वाले यहूदियों का भी 42 फीसदी समर्थन हासिल है। खास बात है कि कनाडा में रहने वाले मुसलमानों का 15 फीसदी समर्थन कंजर्वेटिव को मिल रहा है।

    क्या कहते हैं आंकड़े
    स्टैटिक्स कनाडा की 2022 की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 जनगणना में देश में 8 लाख 30 हजार हिंदू रहते हैं। ये कुल आबादी का करीब 2.3 फीसदी है।

    खास बात है कि इन संख्या बीते 20 सालों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है। इसी तरह सिख आबादी 7 लाख 70 हजार है और आबादी 20 सालों में दोगुनी से ज्यादा हो गई है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.