Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»रातोंरात ट्रेन से यूक्रेन पहुंच गए अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, चौथी यात्रा का क्या मकसद…
    विदेश

    रातोंरात ट्रेन से यूक्रेन पहुंच गए अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, चौथी यात्रा का क्या मकसद…

    By May 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रातोंरात ट्रेन से यूक्रेन पहुंच गए अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन, चौथी यात्रा का क्या मकसद…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को दो साल से ज्यादा का वक्त हो गया है।

    इस बीच दावा किया जा रहा है कि रूस यूक्रेन के कई शहरों पर कब्जा कर चुका है और वह यूक्रेनी सेना पर भारी पड़ रहा है।

    वहीं अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन यूक्रेन का उत्साह बढ़ाने के लिए रातोंरात ट्रेन से कीव पहुंच गए हैं।

    जब से यूक्रेन में युद्ध शुरू हुआ है यह अमेरिकी विदेश मंत्री का चौथा दौरा है। बता दें कि अमेरिका हमेशा ही यूक्रेन के समर्थन में रहा है। 

    एक महीना पहले ही अमेरिकी कांग्रेस ने यूक्रेन के लिए 60 अरब डॉलर के सहायता पैकेज को मंजूरी दी है। इसमें से ज्यादातर रकम खराब हो चुके हथियारों की मरम्मत और एयर डिफेंस में खर्च की जाएगी।

    अपने दौरे के वक्त ब्लिंकन यूक्रेन को भरोसा दिलाएंगे कि इस युद्ध में अमेरिका उसके साथ खड़ा है। बता दें कि जो बाइडेन द्वारा सहायता पैकेज को मंजूरी दिए जाने के बाद अमेरिका ने 1.4 अरब डॉलर के शॉर्ट टर्म मिलिट्री पैकेज को भी मंजूरी दी है।

    अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अब यूक्रेन को हथियारों की सप्लाई तेज की जाएगी। 

    सुलीवन ने  बताया, गोला-बारूद, एयर डिफेंस और लॉन्ग रेंज की मिसाइलें पहले ही डिलीवर कर दी गई हैं। ब्लिंकन की यात्रा के बारे में जारी बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, वह राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और अन्य यूक्रेनी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

    ब्लिंकन युद्ध के बारे में सारी जानकारी लेंगे। इसके अलावा वह जानना चाहते है कि रूसी हमले से निपटने के लिए यूक्रेन को किस सहायता की जरूरत है। इसके अलावा यूक्रेन की आर्थिक रिकवरी की जानकारी भी विदेश मंत्री ब्लिंकन लेंगे। 

    अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को यूक्रेन में ब्लिंकन स्पीच देंगे। वह बताएंगे कि रूस की बड़ी रणनीतिक हार हुई है।

    बता दें कि जेलेंस्की ने फोन पर अमेरिका को बताया था कि पूर्वी और पूर्वोत्तर की सीमाओँ पर रूस तेजी से हमला कर रहा है और वह यूक्रेनी सैनिकों को मार रहा है।

    वहीं रूस ने इस इलाके में सेना की नई टुकड़ियों को उतार दिया है। वहीं अमेरिका का कहना है कि यूक्रेन रणनीतिक रूप से जीत रहा है क्योंकि जिन इलाकों में रूस ने कब्जा किया था उनमें से 50 फीसदी को मुक्त करा लिया गया है।

    इसके अलावा यूक्रेन की अर्थव्यवस्था भी पटरी पर आ रही है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन रूस की सेना को कड़ी टक्कर दे रहा है।

    ब्लिंकन ने यह स्वीकार किया कि यूक्रेन की मदद में देरी हुई और कुछ समस्या खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि इस देरी की भरपाई अमेरिका करेगा। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल…..

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौंपी सौगातें: वन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित….

    February 6, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.