Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विधानसभा और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने दी भाजपा मीडिया विभाग को बधाई
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने दी भाजपा मीडिया विभाग को बधाई

    By May 13, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विधानसभा और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने दी भाजपा मीडिया विभाग को बधाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुख्यमंत्री निवास में रखा गया मीडिया विभाग के लिए विशेष कार्यक्रम

    मुख्यमंत्री ने साझा किया किस्सा ,बिजली की समस्या आने पर वो कैसे हुए थे क्रोधित और सभी को सस्पेंड करने तक की कही थी बात

    रायपुर : आज मुख्यमंत्री निवास में भाजपा मीडिया विभाग के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने मीडिया विभाग को विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावो में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
    साय ने कहा विधानसभा चुनावो में विपरीत परिस्थितियों में भी मीडिया विभाग पूरी तरह सक्रिय रहा और लोकसभा चुनावो में भी सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,इसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूं।श्री साय ने कहा आप सभी के साथ मुलाकात करने का मन काफी दिनों से था आज सभी से मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है आपमें से 90 प्रतिशत को को नाम से जानता हूं लगातार आप लोगो को टीवी पर देखता भी हूं सभी ने बहुत अच्छा काम किया है।

    कार्यक्रम के दौरान प्रवक्तागण के सुझावों पर बोलते हुए साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी मुहिम छेड़ी है हमे बस अब कुछ वर्षो में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद से मुक्त कराना है ताकि छत्तीसगढ़ में संपूर्ण विकास हो सके।

    साय ने कहा छत्तीसगढ़ में अपार संभावनाएं है नक्सल समस्या से मुक्ति पर छत्तीसगढ़ का पर्यटन बहुत बढ़ जायेगा।विकास तेज गति से होगा,हम गांव गांव तक सुविधा केंद्र खोल रहे है जिससे सरकार की योजनाएं प्राथमिकता से वहां पहुंच सके।प्रवक्तागण ने इस दौरान कृषि,नक्सल,शिक्षा,स्किल डेवलपमेंट सहित कई मुद्दों पर सुझाव भी रखे।

    इस दौरान  साय ने हाल ही का किस्सा साझा करते हुए बताया कि वैसे वो शांत स्वभाव के है लेकिन जनता की समस्या का निवारण न होने पर क्रोधित हो जाते है हाल ही के एक जिले में बिजली समस्या ठीक न होने पर उन्होंने अधिकारियों को अल्टीमेटम दे दिया था कि अगर कल तक बिजली समस्या ठीक न हुई तो सभी सस्पेंड होंगे।

    अब छत्तीसगढ़ में विकास होने से कोई नही रोक सकता:विजय शर्मा

    कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री विषय शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को कार्य करने की बहुत स्वतंत्रता दी है जिससे सभी पूरे जोश के साथ कार्य कर रहे है।श्री शर्मा ने आगामी कई योजनाओं के बारे में भी जानकारी साझा की और कहा अब छत्तीसगढ़ में विकास होने से कोई नही रोक सकता विकास में रुकावट लाने वाली हर बाधा को दूर करेंगे। श्री शर्मा ने कहा प्रदेश सरकार नक्सल समस्या और जन सामान्य के सुरक्षा के विषयो पर बहुत गंभीरता से काम कर रही है यह सरकार की प्राथमिकता में है श्री शर्मा ने इस दौरान सरकार के आगामी विजन को भी सामने रखा और मीडिया विभाग के सभी सदस्यों को बधाई भी दी।

    छत्तीसगढ़ में अब केवल सांय सांय की चर्चा यह विष्णु देव सरकार की बड़ी उपलब्धि:अमित चिमनानी

    कार्यक्रम की शुरुआत में प्रस्तावना व स्वागत भाषण देते हुए भाजपा मीडिया विभाग के प्रभारी अमित चिमनानी ने कहा अब छत्तीसगढ़ में एक शब्द सबसे ज्यादा प्रचलन में है जिसे हर परिस्थिति में इस्तेमाल किया जा रहा है वो शब्द है सांय सांय।यह विष्णु देव साय सरकार की सफलता का एक बड़ा प्रमाण है केवल चंद महीनों में ही रिकॉर्ड स्तर का कार्य किया गया है।अमित ने प्रवक्तागण के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा हमारे एक एक प्रवक्ता ने तीन तीन लोगो से डिबेट में तर्क कर जनता के सामने अपना पक्ष रखा है जो काबिले तारीफ है।उन्होंने आगे कहा कि जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जैसा हो और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जैसा तब बोलना और भी आसान हो जाता है।

    किसी ने कार से तो किसी ने खेत से डिबेट में हिस्सा लिया:अनुराग अग्रवाल

    मीडिया विभाग के सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने सभी प्रवक्ता गण का परिचय कराते हुए कहा कि एक एक प्रवक्ता ने एक दिन में कई कई डिबेट में हिस्सा लिया है कोई स्टूडियो से , कोई खेत से,कोई कार से डिबेट में हिस्सा लेकर पार्टी का पक्ष रखता रहा यह काबिले तारीफ है।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का समय देने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने सुझाव भी लिए गए।

    2018 में मुख्यमंत्री निवास से जाते वक्त संकल्प था फिर जल्दी आयेंगे:पंकज झा

    कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने किया और 2018 का पुराना किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब 2018 में भाजपा चुनाव हारी थी तब इसी मुख्यमंत्री निवास में अंतिम बार आगमन पर उन्होंने इस बात का संकल्प लिया था की कार्यकर्ताओं की मेहनत से ,सभी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में 2023 में यहां पुनः आगमन होगा ही और अब हम सब यहां साथ है आप सभी यहां आते रहे।

    कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, संदीप शर्मा ,रसिक परमार , कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू, देवलाल ठाकुर, अमित साहू श्री अशोक बजाज, , डॉ. विमल चोपड़ा, नवीन मार्कडेय, हर्षिता पांडेय, गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, बृजेश पांडेय, अमरजीत छाबड़ा, उमेश घोरमोड़े, राजीव चक्रवती, जे.पी. चंद्रवंशी, अवधेश जैन, डॉ. किरण बघेल, निश्चय वाजपेयी, तौकिर रजा, रविन्द्र सिंह, राहुल टिकरिया, सुनील चौधरी, सौरभ जागृत, निशिकांत पाण्डेय, अनिल पुरोहित, राहुल राय, वंदना राठौर माजूद रहे।

    Continue Reading

    Related Posts

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने 4 शासकीय वाहनों को दिखाई हरी झंडी: राजस्व विभाग को मिले नए वाहन, प्रशासनिक कार्यों में आएगी तेजी और सहूलियत…..

    March 28, 2026

    खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अधोसंरचना का विस्तार युवाओं को नई ऊर्जा और अवसर देता है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    March 28, 2026

    युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ….

    March 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मानित: क्रिकेट किट प्रदान कर बढ़ाया उत्साह….

    March 28, 2026

    अरपा तट से विकास को नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 मार्च को बिलासपुर में ₹26.93 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास……

    March 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.