Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»देशभर की सीमाओं पर क्यों मधुमक्खियों के छत्ते लगाने के सरकार ने दिए आदेश, जानें वजह…
    देश

    देशभर की सीमाओं पर क्यों मधुमक्खियों के छत्ते लगाने के सरकार ने दिए आदेश, जानें वजह…

    By May 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    देशभर की सीमाओं पर क्यों मधुमक्खियों के छत्ते लगाने के सरकार ने दिए आदेश, जानें वजह…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने और सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सभी केंद्रीय अर्धसैनिक और संबद्ध बलों को पश्चिम बंगाल में बीएसएफ यूनिट की तर्ज पर सीमा पर मधुमक्खियों के छत्ते लगाने का निर्देश दिया है।

    आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह निर्णय अप्रैल में इस संबंध में हुई एक बैठक के दौरान लिया गया था, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने यहां नॉर्थ ब्लॉक स्थित अपने कार्यालय में की थी। 

    इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा के लिए तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 32वीं बटालियन द्वारा तैयार और कार्यान्वित मधुमक्खी छत्ता मॉडल की “सराहना” की गई।

    उन्होंने कहा कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को अपने-अपने क्षेत्रों में इसे अपनाने के लिए एक निर्देश जारी किया गया है। अधिकारी ने कहा कि अन्य सीमा प्रहरी बलों के पास सुरक्षा के लिए बाड़ नहीं हैं, लेकिन मॉडल का उपयोग उनकी ड्यूटी की प्रकृति के अनुसार किया जा सकता है। 

    कुल मिलाकर लगभग 12 लाख कर्मियों वाले इन बलों को भारत की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रक्षा, नक्सल रोधी अभियान, आतंकवाद रोधी और उग्रवाद रोधी कर्तव्यों जैसे विभिन्न आंतरिक सुरक्षा कार्यों के लिए तैनात किया गया है।

    पिछले साल नवंबर से अब तक नदिया में बीएसएफ इकाई ने मवेशियों, सोने व मादक पदार्थों की तस्करी, बाड़बंदी काटने जैसे अपराधों को रोकने और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से भारत-बांग्लादेश सीमा बाड़ पर मधुमक्खी के करीब 200 छत्ते स्थापित किए हैं।

    Related Posts

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    क्या अब गांव का कचरा भी हम देखें? सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार

    November 18, 2025

    पद्मिनी को परेशान किया तो धमाका कर दूंगा: मेट्रो स्टेशन को मिला धमकीभरा मेल

    November 18, 2025

    बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें जीतने पर घमासान, INDIA गठबंधन के नेताओं ने कसा तंज

    November 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से बदली लोरमी के फल विक्रेता की किस्मत: सोना कैवर्त्य को दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में मिला सम्मान…..

    February 6, 2026

    बस्तरवासियों को मिली ‘जनजातीय गौरव वाटिका’ की अनमोल सौगात: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और विधायक किरण सिंह देव ने किया लोकार्पण….

    February 6, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी ‘बस्तर पंडुम-2026’ का शुभारंभ — जनजातीय कला और परंपरा का होगा भव्य उत्सव……

    February 6, 2026

    महतारी वंदन योजना से मातृत्व को संबल: श्रीमती श्यामबती ने बेटियों के भविष्य को दी सुरक्षित दिशा….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.