Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»₹7.60 का डिविडेंड, ₹4886 करोड़ प्रॉफिट, आपके पास है इस सरकारी बैंक का शेयर?…
    देश

    ₹7.60 का डिविडेंड, ₹4886 करोड़ प्रॉफिट, आपके पास है इस सरकारी बैंक का शेयर?…

    By May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ₹7.60 का डिविडेंड, ₹4886 करोड़ प्रॉफिट, आपके पास है इस सरकारी बैंक का शेयर?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का पिछले वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 2.3 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 4,886 करोड़ रुपये हो गया।

    बीओबी ने जनवरी-मार्च, 2024 के इस तिमाही नतीजे की शेयर बाजार को सूचना दी। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक ने 4,775 करोड़ रुपये का प्रॉफिट अर्जित किया था।

    इस अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 33,775 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 29,323 करोड़ रुपये थी।

    ग्रॉस एनपीए में सुधार

    वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में बैंक की ब्याज से प्राप्त आय बढ़कर 29,583 करोड़ रुपये हो गई। यह जनवरी-मार्च, 2023 मे 25,857 करोड़ रुपये रही थी।

    इस अवधि में बीओबी की ग्रॉस गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) सुधार के साथ 2.92 प्रतिशत पर आ गई जबकि साल भर पहले यह कुल कर्जों का 3.79 प्रतिशत थी। इस दौरान नेट एनपीए भी साल भर पहले के 0.89 प्रतिशत से घटकर 0.68 प्रतिशत पर आ गया।

    इससे फंसे कर्जों के लिए प्रावधान भी कम होकर 1,302 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल 1,421 करोड़ रुपये था।

    समूचे वित्त वर्ष 2023-24 में बैंक ऑफ बड़ौदा का प्रॉफिट 26 प्रतिशत बढ़कर 17,789 करोड़ रुपये हो गया जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में यह 14,110 करोड़ रुपये था।

    पिछले वित्त वर्ष में बैंक की कुल आय भी बढ़कर 1,27,101 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2022-23 में 99,614 करोड़ रुपये थी।

    डिविडेंड का ऐलान

    बैंक ऑफ बड़ौदा के निदेशक मंडल ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 7.60 रुपये का डिविडेंड देने की भी अनुशंसा की है।

    इसे 28वीं सालाना आमसभा में मंजूरी के लिए रखा जाएगा। बैंक के शेयर की बात करें तो 255.65 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 2.67% की गिरावट दर्ज की गई।

    शेयर बाजार के एक्सपर्ट का मानना है कि शेयर की कीमत शॉर्ट टर्म में ₹280 तक जा सकती है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026

    विष्णु भैया की योजना बनी सावित्री का सहारा, आर्थिक चिंता से मिली राहत, महतारी वंदन की 31वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास, सावित्री बोलीं- “हर महीने की मदद बनी आत्मनिर्भरता का संबल”….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.