Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»2024 का चुनाव आखिरी चुनाव होगा जिसमें अमेरिकी नागरिकों की होगी भूमिका; एलन मस्क ने ऐसा क्यों कहा…
    विदेश

    2024 का चुनाव आखिरी चुनाव होगा जिसमें अमेरिकी नागरिकों की होगी भूमिका; एलन मस्क ने ऐसा क्यों कहा…

    By May 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    2024 का चुनाव आखिरी चुनाव होगा जिसमें अमेरिकी नागरिकों की होगी भूमिका; एलन मस्क ने ऐसा क्यों कहा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टेस्ला के मालिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन मस्क ने हाल ही दावा किया है कि 2024 का अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव अंतिम चुनाव होगा, जिसमें अमेरिकी नागरिकों की सीधी भूमिका होगी।

    उन्होंने अमेरिका में रह रहे अवैध आप्रवासियों के प्रभाव के बारे में चिंता जतायी है।

    मस्क का यह बयान हाउस रिपब्लिकन द्वारा पारित एक नए बिल को लेकर आया है, जिसमें राष्ट्रीय जनगणना में नागरिकता के प्रश्न को शामिल करने की तैयारी है। इस कदम का व्हाइट हाउस और डेमोक्रेट के सांसदों के द्वारा विरोध किया गया है।

    इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बिल को चुनाव संबंधित किसी भी बंटवारे के लिए उपयोग की जाने वाली जनगणना से अमेरिका के स्थायी नागरिकों को छोड़कर बाकी को बाहर करने के लिए तैयार किया गया है।

    इसका मतलब यह हुआ कि सिर्फ अमेरिका के स्थायी नागरिकों की संख्या के आधार पर ही कांग्रेस की सीटों की संख्या तय की जाएगी।

    सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने इस बिल का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि यह सामान्य ज्ञान है कि केवल अमेरिकी नागरिकों को चुनावी बंटवारे के लिए गिना जाना चाहिए।

    आपको बता दें कि अगर इस बिल को लागू किया जाता है तो इसका असर ऐसे राज्यों में देखने को मिलेगा, जहां अप्रवासियों की बड़ी आबादी है।

    कांग्रेस में आप्रवासियों का प्रतिनिधित्व कम हो सकता है। इस बिल के आलोचकों का तर्क है कि यह चौदहवें संशोधन का उल्लंघन करता है, जिसके तहत जनगणना के दौरान प्रत्येक राज्यों में व्यक्तियों की पूरी संख्या की गिनती करना अनिवार्य है। 

    आपतो बता दें कि जो बाइडेन की सरकार ने जनगणना की सटीकता और गैर-राजनीतिक हस्तक्षेप की ऐतिहासिक परंपरा को बनाए रखने की प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए विधेयक पर कड़ा विरोध व्यक्त किया है।

    मस्क के इस बयान से इमिग्रेशन और लोकतंत्र पर इसके प्रभाव को लेकर अमेरिकी समाज और और वहां की राजनीति में गहराते विभाजन को उजागर करते हैं।

    इससे यही प्रतीत होता है कि डेमोक्रेटिक पार्टी का बिल का विरोध इसलिए कर रही है कि गैर अमेरिकी नागरिकों की मदद से वह अपना चुनावी बेस बढ़ा सके।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    संत गाडगे बाबा ने दिया स्वच्छता ही सच्ची पूजा का संदेश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    February 23, 2026

    जनकल्याणकारी नीतियों से मजबूत हो रही प्रदेश की अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    विधानसभा के सदस्यों के लिए ब्रह्मा भोजन का आयोजन सुंदर और प्रेरणादायी परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 23, 2026

    IAS पति से तलाक, 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से शादी, 19 साल बाद रिश्ते में मिला धोखा

    February 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.