Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»अक्षय तृतीया: सोने की खरीदारी के तरीके के हिसाब से देना होगा टैक्स…
    देश

    अक्षय तृतीया: सोने की खरीदारी के तरीके के हिसाब से देना होगा टैक्स…

    By May 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अक्षय तृतीया: सोने की खरीदारी के तरीके के हिसाब से देना होगा टैक्स…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अक्षय तृतीया 10 मई को मनाई जाएगी। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

    सोना निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम है। इस कारण देशभर में लोग अपनी सामर्थ्य के हिसाब से सोने के गहने, सिक्के या डिजिटल गोल्ड आदि की खरीदारी करते हैं।

    इन सबी तरीकों पर कर की देनदारी अलग-अलग होती है। आइए, जानते हैं किस प्रारूप में सोना खरीदने पर कितना कर लगता है…

    गहने, सिक्के खरीदने पर नियम

    सोने के गहने, सिक्के, सोने की बिस्किट आदि की खरीदारी पर डिजिटल गोल्ड की तरह ही कर लगता है। सोने को तीन साल के बाद बेचने पर 20.8 फीसदी टैक्स देना होता है।

    तीन साल के अंदर बेचे जाने पर मुनाफा आपकी आय में जुड़ा जाएगा और फिर टैक्स देना पड़ेगा। उदाहरण के लिए आपने तीन लाख रुपये का सोना खरीदा था, जिसकी कीमत पांच वर्ष बाद छह लाख रुपये हो जाती है। इसमें आपका मुनाफा तीन लाख रुपये का होगा तो आपको इस मुनाफे पर टैक्स देना होगा।

    ईटीएफ के लिए कर कानून

    ईटीएफ से होने वाली कमाई पर टैक्स लगता है। इसे आप कभी भी बेचेंगे तो यह लागू होगा। इसमें बेचने की अवधि के आधार पर कर नहीं लगता है।

    म्युचुअल फंड एसोसिएशन (एएफएफआई) के आंकड़ों के मुताबिक, 29 फरवरी 2024 तक 17 गोल्ड ईटीएफ योजनाएं जारी की गई हैं, जिनमें 28,529 करोड़ रुपये का निवेश लोगों ने किया है।

    गोल्ड बॉन्ड पर टैक्स की देनदारी

    सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी पर टैक्स के अलग नियम लागू होते हैं। इनकी खरीदारी के बाद तीन वर्ष के भीतर शेयर बाजार में बेचने पर आपकी आयकर धारा के अनुसार कर लगेगा।

    तीन वर्ष के बाद बेचते हैं तो खरीद मूल्य के बाद मुनाफे पर 20 फीसदी कर का भुगतान करना होगा। अगर, इसे निर्धारित अवधि तक रखेंगे तो कोई टैक्स नहीं लगेगा।

    दरअसल, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की मेच्योरिटी अवधि आठ वर्ष होती है। इसमें पांच वर्ष के बाद समय से पहले परिपक्व कराने का विकल्प भी मिलता है। इन बॉन्ड से सालाना 2.5 फीसदी होने वाली आय पर कर आयकर धारा के हिसाब से लगता है।

    घर में सोना रखने के नियम

    आयकर विभाग द्वारा घर में सोना रखने की मात्रा निर्धारित है। इससे अधिक मात्रा में सोना होने पर आईटीआर में जानकारी देनी होती है। बताना होता है कि आपके पास कितना सोना है। आयकर नियमों के मुताबिक, विवाहित महिला घर में अधिकतम 500 ग्राम सोना रख सकती है।

    अविवाहित महिला 250 ग्राम और पुरुष सिर्फ 100 ग्राम सोना रख सकता है। निर्धारित मात्रा से अधिक सोना रखने पर आमदनी का सबूत बताना होगा। आमदनी का स्त्रोत न बताए जाने की स्थिति में जेल भी हो सकती है।

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अयोध्या धाम के लिए 850 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना: राज्य में 33 हजार से अधिक श्रद्धालु कर चुुके है रामलला के दर्शन….

    October 8, 2025

    महतारी वंदन योजना: दीपावली के पहले मिली राशि ने त्यौहार के उत्साह को किया दुगुना….

    October 8, 2025

    जल्दी ही वृहद स्तर पर शुरू होगा सड़कों के पुनर्निर्माण का काम – उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    October 8, 2025

    बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    October 8, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.