Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»किम जोंग उन ने खो दिया अपना सबसे बड़ा वफादार, तानाशाह के पिता संग जमाते थे शराब की महफिल…
    विदेश

    किम जोंग उन ने खो दिया अपना सबसे बड़ा वफादार, तानाशाह के पिता संग जमाते थे शराब की महफिल…

    By May 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    किम जोंग उन ने खो दिया अपना सबसे बड़ा वफादार, तानाशाह के पिता संग जमाते थे शराब की महफिल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     उत्तरी कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन फैमिली के सबसे वफादार राजनेता किम की नाम का निधन हो गया है।

    वह 94 साल के थे। किम की नाम उत्तरी कोरिया में वो शख्स थे, जिसने किम जोंग उन की फैमिली की दो पीढ़ियों तक सेवा की।

    उनका किम की फैमिली से खून से रिश्ता नहीं था लेकिन, वह 70 के दशक से उत्तरी कोरिया में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

    उन्हें उत्तरी कोरिया में प्रोपेगेंडा मास्टर भी कहा जाता था। ऐसा कहा जाता है कि किम की नाम की मौजूदा तानाशाह उन के पिता के साथ इतनी घनिष्ठता थी, दोनों की कई बार शराब के साथ महफिल जमती थी।

    उनके निधन के बाद उत्तरी कोरिया में शोक की लहर दौड़ गई है। किम जोंग उन उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
     
    उत्तरी कोरिया की सरकारी मीडिया ने बुधवार को जानकारी दी कि उनके देश के पूर्व प्रचार मास्टर किम की नाम का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

    उन्होंने 7 मई को आखिरी सांस ली। सरकारी मीडिया केसीएनए ने कहा कि आखिरी वक्त में उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, वह 2022 से अपना इलाज चला रहे थे।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि किम की नाम के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सार्वजनिक कार्यक्रमों में लोगों ने उन्हें श्रंद्धांजलि दी। खुद तानाशाह किम जोंग उन उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान लोगो को रोते हुए भी देखा गया।

    किम जोंग उन के पिता के साथ जमती थी महफिल
    किम की नाम उत्तरी कोरिया में बड़ा नाम था। उन्होंने दशकों तक किम फैमिली की सेवा की। वह किम जोंग उन के पिता के समय से देश के लिए प्रचार अभियान प्रमुख के तौर पर थे।

    उन्हें उत्तरी कोरिया में प्रोपेगेंडा विभाग की कमान सौंपी हुई थी। 1966 में अपनी सेवा शुरू करते हुए किम की नाम ने 2017 में रिटायरमेंट लिया।

    उनका कथित तौर पर किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल के साथ घनिष्ठ संबंध था, कई मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि दोनों की कई बार रात के वक्त शराब की महफिल जमती थी।

    झूठ को सच बनाने में माहिर थे किम की नाम
    दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने उनकी तुलना नाजी जर्मनी के प्रचार प्रमुख जोसेफ गोएबल्स से की। किम की नाम वो शख्सियत थे, जो किसी झूठ को फैलाकर सच बनाने में माहिर थे।

    1966 में उन्हें प्योंगयांग के प्रचार और आंदोलन विभाग का उप निदेशक नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने वर्तमान तानाशाह किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल के साथ मिलकर काम किया।

    किम की नाम बाद में विभाग का नेतृत्व करने लगे थे, उन्होंने देश के लिए जमकर प्रोपेगेंडा चलाया। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल…..

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौंपी सौगातें: वन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित….

    February 6, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.