Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरिया में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ….
    छत्तीसगढ़

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरिया में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ….

    News DeskBy News DeskJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कोरिया में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कोरिया जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ मानस भवन बैकुंठपुर में किया गया।
    इस प्रदर्शनी का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पूर्व संसदीय सचिव श्री अवधेश चंदेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह देव एवं छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

    प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विगत 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, योजनाओं एवं विकास कार्यों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। इसमें वित्तीय समावेशन, आवास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल इंडिया, आधारभूत संरचना विकास तथा सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की जानकारी नागरिकों को दी जा रही है। तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी 17 जून तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।

    प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से करोड़ों नागरिकों को बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत देशभर में शौचालय निर्माण जैसी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया अभियान एवं ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार को भी प्रमुखता से दर्शाया गया है।

    आधारभूत संरचना विकास के अंतर्गत सड़क, रेलवे, हवाई अड्डों सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय परिवर्तनों को भी चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

    फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान पूर्व संसदीय सचिव श्री अवधेश चंदेल ने कहा कि 12 वर्ष विश्वास के, विकास के और जनकल्याण पर केंद्रित यह छायाचित्र प्रदर्शनी निश्चित ही जिलेवासियों के लिए एक यादगार अवसर है। इससे लोगों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी तथा योजनाओं का लाभ उठाने में सहायता मिलेगी।

    इस अवसर पर श्री अनुराग सिंह देव ने कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक प्रस्तुत करती है, जिनका लाभ देश के करोड़ों नागरिकों को मिल रहा है। वहीं श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि विगत 12 वर्षों में देश के बुनियादी ढांचे एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिले हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से विकास और विश्वास की स्पष्ट झलक दिखाई देती है तथा डिजिटल पेमेंट, सामाजिक कल्याण एवं बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है।

    प्रदर्शनी के पहले दिन बड़ी संख्या में नागरिक मानस भवन, बैकुण्ठपुर में पहुंचे और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को शासन की जनहितकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गीता राजवाड़े, नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा के अध्यक्ष अरुण जायसवाल, नगर पंचायत पटना अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह, गणमान्य नागरिक श्री देवेंद्र तिवारी, कृष्ण बिहारी जायसवाल, शारदा गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026

    बेमेतरा में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आगाज 31 अगस्त से

    August 30, 2026

    विष्णु भैया की पहल से तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं, लाखों की आय से बदली जीवन की तस्वीर…..

    August 30, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.