Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील….
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील….

    News DeskBy News DeskMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच, पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड भाटापारा अंतर्गत ग्राम करहीबाजार में आयोजित शिविर में स्टॉल अवलोकन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा विकसित ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल को लांच किया। इस वेब पोर्टल पर युवाओं को नियोक्ता, रिक्तियां, प्रशिक्षण की जानकारी सहित कैरियर मार्गदर्शन भी मिलेगा। युवा अपनी योग्यता और रूचि के अनुरूप प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस वेब पोर्टल की सराहना करते हुए इसे जिला प्रशासन की अनुकरणीय पहल बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार युवाओ को हुनरमंद बनाकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने कौशल विकास को प्राथमिकता दे रही है। अनेक योजनाएं भी संचालित की जा रही हैं जिसमें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रमुख हैं। मुख्यमंत्री ने ‘हम होंगे कामयाब वेब पोर्टल’ पर पंजीयन कर प्रशासन की इस पहल का लाभ उठाने युवाओं को प्रोत्साहित भी किया।

    पोर्टल पर पंजीयन कर आत्मनिर्भर बनने युवाओं से की अपील

    ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, करियर मार्गदर्शन और रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार किया गया एक वेब पोर्टल है। वर्तमान में पोर्टल में अब तक कुल पंजीकृत युवा 468, रिक्तियां 513 एवं 21 ट्रैड उपलब्ध है। पोर्टल में नियोक्ता, उपलब्ध रिक्तियां, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं विद्यार्थी एक ही पोर्टल पर पंजीकृत होंगे। नियोक्ता में सीमेंट प्लांट से 75, रोजगार कार्यालय से 286, जिसमें राज्य के बाहर स्थित संस्थानों के 150 रिक्तियां सम्मिलित है। अपनी योग्यता और रूचि के अनुरूप युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार या स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं। इस पोर्टल नियोक्ता (कंपनी) भी अपनी रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य युवाओं से प्रत्यक्ष संपर्क कर सकते है।

    हम होंगे कामयाब 2.0 के माध्यम से युवा करियर मार्गदर्शन, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार सह रिक्तियों की जानकारी, स्वरोजगार हेतु विशेष मार्गदर्शन व सहायता, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की उपलब्धता जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस पोर्टल की मदद से एक क्लिक से रोजगार भी संभव है।

    इस वेब पोर्टल में 8वीं पास से लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार जॉब की जानकारी, सीधा आवेदन बिना किसी एजेंट और बिना किसी कागजी कार्यवाही के सीधे एक क्लिक में उपलब्ध है। युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने के लिए अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा करियर मार्गदर्शन पूरी तरह निःशुल्क है।

    इस पोर्टल पर युवाओं को रोजगार के संबंध में साइबर फ़्रॉड और धोखाधड़ी से सुरक्षित रखने हेतु शासकीय विभागों व औद्योगिक संस्थानो को एक ही मंच में जोड़ा गया है। इस अवसर पर इस दौरान राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, विशेष सचिव श्री रजत बंसल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……

    July 9, 2026

    ​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..

    July 9, 2026

    रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 9, 2026

    पीएम जनमन सड़क निर्माण में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर सहायक अभियंता और उप अभियंता निलंबित…..

    July 9, 2026

    नारायणपुर जिला प्रशासन की अनूठी पहल- दुर्गम वनांचल गांवों तक ट्रैक्टर से पहुंचाया गया, 3 माह का राशन, 151 परिवारों को मिली बड़ी राहत…..

    July 9, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    समृद्ध कृषि और सशक्त कृषक का आधार बना नैनो उर्वरक, आधुनिक कृषि तकनीकों से किसानों को मिल रहा लाभ, कम लागत में बढ़ रहा उत्पादन’…..

    July 9, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से शिकायतों का हो रहा त्वरित समाधान, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को मिल रही मजबूती……

    July 9, 2026

    ​सुशासन की नई बयार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ के 859 परिवारों को मिला राशनकार्ड का ‘त्वरित’ उपहार…..

    July 9, 2026

    रेडियो के ‘दीदी के गोठ’ से महिलाओं को आगे बढ़ने मिलती है प्रेरक और रोचक जानकारियां : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.