Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»‘वॉर जोन’ में बदली अमेरिकी यूनिवर्सिटी, एंटी-इजरायल प्रदर्शन के खिलाफ ऐक्शन; सैकड़ों छात्र अरेस्ट…
    विदेश

    ‘वॉर जोन’ में बदली अमेरिकी यूनिवर्सिटी, एंटी-इजरायल प्रदर्शन के खिलाफ ऐक्शन; सैकड़ों छात्र अरेस्ट…

    By April 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ‘वॉर जोन’ में बदली अमेरिकी यूनिवर्सिटी, एंटी-इजरायल प्रदर्शन के खिलाफ ऐक्शन; सैकड़ों छात्र अरेस्ट…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका की एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी के टेम्पे कैंपस में ‘वॉर जोन’ जैसा माहौल बन गया।  

    यहां फिलिस्तीन समर्थक विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले कुल 69 प्रदर्शनकारियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों पर विश्वविद्यालय की नीति का उल्लंघन करने का आरोप है।

    ये सभी गिरफ्तारियां फीनिक्स मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी के मुख्य परिसर से की गई।

    विश्वविद्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘प्रदर्शनकारियों को विश्वविद्यालय की नीति का उल्लंघन करते हुए डेरा डालने के बाद अतिक्रमण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।’

    दरअसल, गाजा में लंबा संघर्ष मानवीय आपदा का रूप ले चुका है। इसे लेकर इजरायली सैन्य कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन अमेरिका भर में प्रमुख विश्वविद्यालय परिसरों में फैल रहा है और सैकड़ों लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

    फिलिस्तीनी सूत्रों के अनुसार, शनिवार को मध्य और दक्षिणी गाजा पर इजरायली हवाई हमलों के चलते 22 फिलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।

    इस संघर्ष के खिलाफ यूरोपीय देश के विश्वविद्यालयों में भी विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। इस मुद्दे पर पेरिस के विशिष्ट विश्वविद्यालय साइंसेज पो पर शुक्रवार को विद्यार्थियों ने धरना दिया और आवाजाही को रोक दिया।

    यहां इजरायल समर्थक प्रदर्शनकारी और फिलिस्तीन समर्थक विद्यार्थियों के आमने-सामने आने से तनाव और अधिक बढ़ गया।

    छात्रों ने अनोखे अंदाज में किया प्रदर्शन
    फिलिस्तीनी समर्थक छात्रों ने काले और सफेद केफियेह हेड स्कार्फ पहना, जो गाजा के साथ एकजुटता का प्रतीक बन गया है। इजरायल समर्थक प्रदर्शनकारी कुछ इजरायली और कुछ फ्रांसीसी झंडे लपेटे हुए थे।

    इस बीच, फिलीस्तीनी समर्थक विद्यार्थियों ने संस्था से गाजा में इजरायल की कार्रवाई की निंदा करने की मांग की।

    इस दौरान, विद्यार्थियों में पिछले सप्ताह कोलंबिया विश्वविद्यालय में सामूहिक गिरफ्तारी को लेकर बेहद नाराजगी दिखी। गौरतलब है कि इजरायली हमले में करीब 34,305 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। इनमें से ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 6, 2026

    मनेंद्रगढ़ में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम से मरीजों को मिल रही है बड़ी राहत….

    February 6, 2026

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छात्राओं को बांटी साइकिल, बोले: खूब पढ़े-खूब बढ़े….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.